{"_id":"5d34ef308ebc3e6cff02d373","slug":"twitter-blocks-accounts-of-iranian-state-media-outlets","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर ने बंद किए ईरान के सरकारी मीडिया संगठनों के अकाउंट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्विटर ने बंद किए ईरान के सरकारी मीडिया संगठनों के अकाउंट
Mon, 22 Jul 2019 04:33 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 22 Jul 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
ईरान के सरकारी मीडिया संगठनों पर रोक लगाने के एक दिन बाद ट्विटर ने शनिवार को कहा कि उसने बहाई धर्म के लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ यह कार्रवाई की है। ब्रितानी टैंकर को ईरान द्वारा जब्त किए जाने के चलते क्षेत्र में पहले से ही व्याप्त तनाव बढ़ जाने के बीच कुछ प्रभावित मीडिया संगठनों ने आशंका जताई है कि ये रोक जब्ती से जुड़ी खबरे देनें के कारण लगाई गई है।
विज्ञापन
लेकिन सोशल नेटवर्किंग सेवा का कहना है कि यह बहाई धर्म से जुड़े लोगों को निशाना बनाकर उनके उत्पीड़न के खिलाफ की गई कार्रवाई है। बहाई अल्पसंख्यक समुदाय है जिसने लंबे से ईरान में दमन झेला है।
विज्ञापन
ट्विटर ने बंद किए गए खातों का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि मामले की जांच जारी है। सभी ईरानी सरकारी मीडिया संगठनों के अकाउंट पर अंग्रेजी में लिखे संदेश में कहा गया है, “अकाउंट बंद कर दिया गया है। ट्विटर नियमों का उल्लंघन करने वाले अकाउंट को ट्विटर ने बंद किया है।”
विज्ञापन
ईरान की मेहर संवाद समिति ने कहा कि फारसी भाषा का उसका अकाउंट शुक्रवार देर रात से ही बंद कर दिया गया मालूम होता है। इससे पहले उसने होरमुज जलडमरुमध्य में टैंकर स्टेना इंपेरो की जब्ती को लेकर खबर दी थी।