फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkmenistan adopts law to allow electronic visas make it easier for foreigners to enter

E Visa: तुर्कमेनिस्तान ने इलेक्ट्रॉनिक वीजा के लिए बनाया कानून, विदेशी नागरिकों के लिए प्रवेश होगा आसान

Sat, 19 Apr 2025 01:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अश्गाबात
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अश्गाबात Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 01:02 AM IST
सार

तुर्कमेनिस्तान ने इलेक्ट्रॉनिक वीजा की अनुमति देने के लिए कानून बनाया है। कानून के तहत अब लोग ऑनलाइन वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे देश में विदेशी लोगों का आना आसान हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
Turkmenistan adopts law to allow electronic visas make it easier for foreigners to enter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मध्य एशियाई राष्ट्र तुर्कमेनिस्तान ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वीजा की अनुमति देने के लिए एक कानून बनाया है। इसके तहत देश में विदेशी लोगों के लिए प्रवेश आसान हो जाएगा। इस कानून के तहत अब लोग ऑनलाइन ई-वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि तुर्कमेनिस्तान, लंबे समय से दुनिया के सबसे बंद और सख्त नियमों वाले देशों में से एक है। 

विज्ञापन


1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद तुर्कमेनिस्तान स्वतंत्र हो गया था। इसके बाद से गैस-समृद्ध देश ने संभावित आगंतुकों के लिए सख्त प्रवेश आवश्यकताएं रखी हैं। अब तक तुर्कमेनिस्तान आने वाले विदेशियों को पहले से वीजा लेना पड़ता था। इसके साथ ही किसी व्यक्ति या संस्था से एक औपचारिक आमंत्रण पत्र भी दिखाना पड़ता था। फिर भी कई लोगों के वीजा बिना किसी स्पष्ट कारण के रद्द कर दिए जाते थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- निर्णायक मोड़ पर यूक्रेन-रूस वार्ता, कोई मुझे बेवकूफ नहीं बना रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे विदेशी नागरिक
नए कानून के तहत अब ऐसा नहीं होगा। विदेशी नागरिक अब एक सरलीकृत ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। अब वीजा समर्थन पत्रों की आवश्यकता नहीं होगी। नए कानून के चलते संभावित रूप से विदेशी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक यात्राएं भी आसान हो जाएंगी। 


राष्ट्रपति तय करेंगे कैसे जारी किया जाएगा वीजा
स्थानीय सरकारी समाचार पत्र के अनुसार, राष्ट्रपति सर्दार बर्डीमुखमेदोव अब तय करेंगे कि किस प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक वीजा उपलब्ध होंगे, उन्हें कैसे जारी किया जाएगा और वे कितने समय के लिए वैध होंगे।

ये भी पढ़ें: US: रॉबर्ट एफ कैनेडी हत्याकांड से संबंधित 10000 पन्नों के रिकॉर्ड जारी, ट्रंप के आदेश पर 1968 का रहस्य खुला

मार्च में तुर्किये के साथ किया गैस समझौता
तुर्कमेनिस्तान स्वतंत्रता के बाद से निरंकुश शासन के अधीन रहा है। यह देश अपने विशाल प्राकृतिक गैस भंडार पर निर्भर है। हाल ही में देश ने क्षेत्रीय व्यापार नेटवर्क के विस्तार में एकीकृत होने की इच्छा का संकेत दिया है। मार्च में तुर्कमेनिस्तान ने तुर्किये के साथ एक गैस समझौता (गैस स्वैप डील) लागू किया। इस समझौता के तहत तुर्कमेनिस्तान पहली बार रूस को बायपास कर पश्चिम की ओर गैस भेजने लगा है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed