फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump says Ukraine-Russia talks 'coming to head', 'no one is playing' him in push to end war

US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- निर्णायक मोड़ पर यूक्रेन-रूस वार्ता, कोई मुझे बेवकूफ नहीं बना रहा

Fri, 18 Apr 2025 11:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 18 Apr 2025 11:11 PM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए वार्ता निर्णायक मोड़ पर है और कोई भी पक्ष उन्हें बेवकूफ नहीं बना रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वार्ता में जल्द प्रगति नहीं हुई, तो अमेरिका पीछे हट सकता है।

विज्ञापन
Trump says Ukraine-Russia talks 'coming to head', 'no one is playing' him in push to end war
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी शांति पहल में कोई भी पक्ष उन्हें बेवकूफ नहीं बना रहा है।

विज्ञापन


ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने चेतावनी दी कि अगर आने वाले कुछ दिनों में शांति वार्ता में कोई प्रगति नहीं होती है, तो अमेरिका यूक्रेन-रूस समझौते की कोशिशों से पीछे हट सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप सरकार को झटका, सीएफपीबी में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी पर संघीय जज ने लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, अगर किसी वजह से इन दोनों में से कोई एक पक्ष हालात को बहुत मुश्किल बना देता है, तो हम उन्हें कहेंगे कि तुम बेवकूफ हो और हम इससे पीछे हट जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जानबूझकर वार्ता में देरी कर रहे हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया, मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब युद्ध को दो साल से ज्यादा हो चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार शांति की कोशिश कर रहा है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed