{"_id":"67e4b4fa98da8294b40fce75","slug":"turkiye-student-detained-of-us-tufts-university-video-shows-masked-people-handcuffing-her-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रही तुर्किए की छात्रा हिरासत में, नकाबपोश लोग हथकड़ी लगाकर ले गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रही तुर्किए की छात्रा हिरासत में, नकाबपोश लोग हथकड़ी लगाकर ले गए
Thu, 27 Mar 2025 07:46 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:46 AM IST
सार
अमेरिका में पढ़ रही तुर्किए की एक छात्रा को हिरासत में लिया गया है। कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रा को हथकड़ी लगाकर हिरासत में लिया। इस घटना ने राजनीतिक रंग ले लिया है और डेमोक्रेट नेताओं ने इसकी आलोचना की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के टफ्ट्स विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली तुर्किए की एक छात्रा को हिरासत में लिया गया है। एक वीडियो में दिख रहा है कि कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रा को पकड़ा और हथकड़ी लगाकर ले गए। तुर्किए की छात्रा को किस आरोप में पकड़ा गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हिरासत में ली गई छात्रा की पहचान रुमेया ओतुर्क (30 वर्षीय) के रूप में हुई है। छात्रा की वकील का कहना है कि अभी तक कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं कि ओतुर्क को किस मामले में हिरासत में लिया गया है।
क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रुमेया ओतुर्क मंगलवार की रात को अपने दोस्तों से मिलने के लिए सोमरविले स्थित अपने घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में कुछ नकाबपोश लोगों ने उसे रोक लिया और हथकड़ी लगाकर हिरासत में ले लिया। एक वीडियो में दिख रहा है कि छह लोगों ने ओतुर्क को पकड़ा और उनके चेहरों पर नकाब था। इतना ही नहीं उनकी कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पकड़े जाने पर छात्रा चिल्लाई। इस पर आसपास के कुछ लोगों ने जब मदद की कोशिश की तो नकाबपोश लोगों ने बताया कि वे पुलिस हैं। हालांकि उन्होंने अपना चेहरा छिपाने की वजह नहीं बताई।
ये भी पढ़ें- US-India: 'अमेरिका के साथ टैरिफ पर बन सकती है बात'; जयशंकर बोले- हार्ले डेविडसन-व्हिस्की पर कम हो सकता है कर
विज्ञापन
अभी आरोप तय नहीं
छात्रा की वकील ने बताया कि 'वह इफ्तार के लिए अपने दोस्तों के घर जा रही थी। उसे कहां रखा गया है, इसकी भी हमें जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक रुमेया के खिलाफ कोई आरोप भी तय नहीं किए गए हैं।' रुमेया छात्र वीजा पर अमेरिका में रह रही है और उसका वीजा वैध है। वह टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड साइंस की छात्रा है। वहीं टफ्ट्स विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सुनील कुमार ने एक बयान में बताया कि एक अंतरराष्ट्रीय स्नातक छात्रा को हिरासत में लिया गया है और उसका वीजा भी रद्द कर दिया गया है। हालांकि उन्होंने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें- US Election Order: अमेरिकी चुनाव की किस प्रक्रिया को भारत जैसा करना चाहते हैं ट्रंप, US में ये कितना मुश्किल?
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है और डेमोक्रेट पार्टी की सांसद एना प्रेसली ने इसे संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन और बोलने की आजादी के अधिकार का उल्लंघन करार दिया। उन्होंने छात्रा को तुरंत रिहा करने की मांग की।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन