{"_id":"6863e9c5335b1b768200ded1","slug":"turkiye-police-detains-former-mayor-and-dozens-of-municipality-officials-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Turkiye: तुर्किये में पुलिस ने पूर्व मेयर और 120 अधिकारियों को हिरासत में लिया, टेंडर में हेराफेरी का मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Turkiye: तुर्किये में पुलिस ने पूर्व मेयर और 120 अधिकारियों को हिरासत में लिया, टेंडर में हेराफेरी का मामला
Tue, 01 Jul 2025 07:29 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 01 Jul 2025 07:29 PM IST
सार
Turkiye: तुर्किये में भ्रष्टाचार और धार्मिक भावनाओं के अपमान को लेकर दो अलग-अलग मामलों में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। एक ओर विपक्षी पार्टी सीएचपी के 120 से अधिक अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में लिया गया। वहीं दूसरी ओर पैगंबर से जुड़े कथित आपत्तिजनक कार्टून के मामले में एक व्यंग्य पत्रिका के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। इन कार्रवाइयों को राजनीतिक दबाव और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
तुर्किये में मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पश्चिमी शहर इजमिर में एक पूर्व मेयर और नगर निगम के दर्जनों अधिकारियों को हिरासत में लिया गया। इसे देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी पर दबाव बढ़ाने का प्रयास माना जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु के मुताबिक, पुलिस ने विपक्षी रिपब्लिकन पीपल्स पार्टी (सीएचपी) के 120 अधिकारियों को हिरासत में लिया है। इनमें इजमिर के पूर्व मेयर तुंक सोयर और पार्टी के प्रांतीय प्रमुख सेनोल अस्लानओग्लु भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इजमिर के सार्वजनिक अभियोजक कार्यालय ने कुल 157 अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। यह कार्रवाई नगर निगम के टेंडर में गड़बड़ी और धोखाधड़ी की जांच के तहत की गई है। इस साल सीएचपी के नियंत्रण वाले कई नगर निगमों, जैसे इस्तांबुल और अन्य शहरों में भी ऐसी गिरफ्तारियां हुई हैं। मार्च में इस्तांबुल के मेयर एकरेम इमामओग्लु को भी भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद तुर्किये में सड़कों पर पिछले एक दशक में सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: छठे दिन में प्रवेश कर गई भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की वार्ता, बढ़ाई गई अधिकारियों के प्रवास की अवधि
इमामओग्लु को राष्ट्रपति रेसेप एर्दोआन के 22 साल के शासन को चुनौती देने वाला मुख्य विपक्षी नेता माना जाता है। उनकी सजा के बाद उन्हें विपक्षी पार्टी का राष्ट्रपति पद का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया था। तुर्किये में अगला चुनाव 2028 में होना है, लेकिन इससे पहले भी हो सकता है। सर्वेक्षणों के अनुसार, तुर्किये में कई लोग इन मामलों को राजनीतिक रूप से प्रेरित मानते हैं। लेकिन एर्दोआन सरकार का कहना है कि अदालतें स्वतंत्र हैं और राजनीतिक दबाव से मुक्त हैं। पिछले साल स्थानीय चुनावों में सीएचपी बढ़त हासिल की थी।
पैगंबर से जुड़े कार्टून के मामले में व्यंग्य पत्रिका के तीन गिरफ्तार
तुर्किये की पुलिस ने आज एक व्यंग्य पत्रिका के तीन और कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया। पैगंबर मोहम्मद से जुड़ी कथित आपत्तिजनक कार्टून को लेकर अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्टून पत्रिका लेमैन में प्रकाशित हुआ था, जिसके बाद सरकारी अधिकारियों ने इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि यह पैगंबर मोहम्मद का अपमान है। इसके बाद इस्तांबुल स्थित पत्रिका के दफ्तर के बाहर गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: थाईलैंड में लिखी जा रही पुरानी पटकथा, पिता की तरह शिनावात्रा की भी जा सकती है सत्ता
हालांकि, लेमैन ने सोमवार रात एक बयान जारी कर इन आरोपों को खारिज किया। पत्रिका ने कहा कि यह कार्टून एक मुस्लिम व्यक्ति 'मुहम्मद' को दर्शाता है और इसका मकसद मुसलमानों की तकलीफ को उजागर करना था। सरकार समर्थक अखबार येनी सफाक ने दावा किया कि कार्टून में दो पंखों वाले किरदारों को पैगंबर मोहम्मद और पैगंबर मूसा के रूप में दिखाया गया है, जो आसमान में हाथ मिला रहे हैं और नीचे युद्ध का दृश्य है जहां बम बरस रहे हैं।
स्वतंत्र अखबार बिरगुन ने भी बताया कि आकाश में उड़ते पंखों वाले किरदारों को कई लोगों ने पैगंबर मोहम्मद और मूसा के रूप में देखा। सोमवार को अधिकारियों ने पत्रिका के खिलाफ धार्मिक मूल्यों का सार्वजनिक रूप से अपमान करने के आरोप में जांच शुरू की और कार्टून बनाने वाले डोगन पेहलेवान को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन