फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suspension of Thailand prime minister over leaked phone call stirs familiar turmoil

Thailand: थाईलैंड में लिखी जा रही पुरानी पटकथा, पिता की तरह शिनावात्रा की भी जा सकती है सत्ता

Tue, 01 Jul 2025 03:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 01 Jul 2025 03:38 PM IST
सार

विरोधी पेतोंगतार्न के फैसलों को जल्दबाजी और बिना स्पष्ट सोच वाले बता रहे हैं। साथ ही न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने, सामाजिक कल्याण योजनाओं में सीधे पैसे देने और कैसिनो को लेकर विवादित कानून को रोकने जैसे मुद्दे हैं, जिनके कारण पेतोंगतार्न की पार्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Suspension of Thailand prime minister over leaked phone call stirs familiar turmoil
पेतोंगतार्न शिनावात्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

थाईलैंड में प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा को संवैधानिक अदालत ने निलंबित कर दिया है। इस कदम के बाद ऐसा लग रहा है कि थाईलैंड में एक बार फिर से पुरानी पटकथा लिखी जा रही है और एक साल पहले सत्ता में वापसी करने वाला शिनावात्रा परिवार एक बार फिर समय से पहले ही सत्ता से बाहर होने के कगार पर है। पेतोंगतार्न शिनावात्रा, थाईलैंड के प्रतिष्ठित शिनावात्रा परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता थाकसिन शिनावात्रा और चाची यिंगलुक शिनावात्रा भी पूर्व में थाईलैंड के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 
विज्ञापन


पिता और चाची को भी सत्ता से किया गया था बेदखल
हालांकि साल 2006 में सेना के तख्तापलट से थाकसिन शिनावात्रा को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। वहीं यिंगलुक शिनावात्रा को साल 2014 में अदालत के आदेश के बाद पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब वैसी ही कुछ स्थिति पेतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ बन रही हैं। पेतोंगतार्न की एक ऑडियो बातचीत लीक हो गई है, जिससे थाईलैंड में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। लीक ऑडियो में पेतोंगतार्न शिनावात्रा कंबोडिया के वरिष्ठ नेता हुन सेन के साथ बातचीत करती सुनाई दीं। इस बातचीत को थाईलैंड के हितों और देश की छवि को धूमिल करने के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि लीक ऑडियो की वजह से पेतोंगतार्न को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, लगाया अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पेतोंगतार्न की सरकार के काम से खुश नहीं लोग
पेतोंगतार्न की सरकार के पास वैसे भी अपनी उपलब्धि के तौर पर बताने के लिए कुछ नहीं है। भांग के सेवन पर भी सरकार बैन लगा चुकी है। विरोधी पेतोंगतार्न के फैसलों को जल्दबाजी और बिना स्पष्ट सोच वाले बता रहे हैं। साथ ही न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने, सामाजिक कल्याण योजनाओं में सीधे पैसे देने और कैसिनो को लेकर विवादित कानून को रोकने जैसे मुद्दे हैं, जिनके कारण पेतोंगतार्न की पार्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के साथ टैरिफ के मुद्दे पर बातचीत में भी देरी के आरोप लग रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पेतोंगतार्न का नेतृत्व प्रभावित करने में विफल रहा है और लीक ऑडियो पर हंगामे के बीच उन्होंने इस्तीफा देने से भी इनकार कर दिया था।  

ये भी पढ़ें- Thailand: फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा निलंबित, सांविधानिक न्यायालय ने दिया आदेश

थाईलैंड की राजशाही लंबे समय से परेशान है कि फेउ थाई पार्टी की लोकलुभावन नीतियों से उनकी स्थिति और थाई पहचान के केंद्र में राजशाही को खतरा महसूस हो रहा था। अब पैतोंगटार्न को भी उसी रूढ़िवादी, राजशाही समर्थक समूह के लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने उनके पिता का विरोध किया था। 38 वर्षीय पेतोंगतार्न शिनावात्रा, थाकसिन शिनावात्रा के तीन बच्चों में सबसे छोटी हैं। साल 2021 में राजनीति में प्रवेश करने से पहले वह अपने परिवार द्वारा संचालित एक होटल व्यवसाय संभालती थीं उनके दो बच्चे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed