फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkish President Erdogan presents unique gift to NATO leaders; gives rare revolver as a parting gift

NATO Summit: नाटो नेताओं को तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन ने दिया अनोखा उपहार, विदाई में दी दुर्लभ रिवॉल्वर

Thu, 09 Jul 2026 11:26 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 09 Jul 2026 11:26 PM IST
सार

नाटो शिखर सम्मेलन के समापन पर तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन ने सदस्य देशों के नेताओं को दुर्लभ 'गुमुसाय .357 मैग्नम' रिवॉल्वर भेंट की। सरकारी कंपनी एमकेई की बनी इस रिवॉल्वर पर नेताओं के नाम लिखे हैं। लिथुआनिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी तस्वीरें जारी की हैं।

विज्ञापन
Turkish President Erdogan presents unique gift to NATO leaders; gives rare revolver as a parting gift
नाटो नेताओं को एर्दोआन का अनोखा उपहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाटो शिखर सम्मेलन के खत्म होने पर तुर्किये के राष्ट्रपति रेसप तैयप एर्दोआन ने सदस्य देशों के नेताओं को एक अनोखा विदाई उपहार दिया। इस उपहार ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक हलकों में काफी चर्चा छेड़ दी है। राष्ट्रपति एर्दोआन ने हर नेता को तुर्किये में बनी एक दुर्लभ रिवॉल्वर और उसके साथ गोलियां भेंट कीं।
विज्ञापन


क्या है रिवॉल्वर की खासियत?
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेताओं को 'गुमुसाय .357 मैग्नम' मॉडल की रिवॉल्वर दी गई है। इस खास रिवॉल्वर को तुर्किये की सरकारी हथियार बनाने वाली कंपनी एमकेई ने तैयार किया था। कंपनी ने 1990 के दशक में बहुत ही सीमित संख्या में इन रिवॉल्वरों का निर्माण किया था। इस उपहार को और भी खास बनाने के लिए हर रिवॉल्वर पर संबंधित नेता का नाम भी लिखा गया था।
विज्ञापन


इस दुर्लभ रिवॉल्वर को एक विशेष लकड़ी के बॉक्स में रखकर नेताओं को दिया गया। इस सुंदर बॉक्स के ऊपर तुर्किये का राष्ट्रीय ध्वज और नाटो का प्रतीक चिन्ह बना हुआ था। इस अनोखे उपहार की जानकारी तब सामने आई जब लिथुआनिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही इस कूटनीतिक भेंट की हर तरफ चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्जियम के पीएम ने नियमों को देखते हुए सुरक्षित रखवाया
हथियार होने के कारण कई देशों ने सुरक्षा और कानूनी नियमों के तहत इसे तुरंत सुरक्षित रखवा दिया। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डे वेवर ने रिवॉल्वर हवाई अड्डे की पुलिस को सौंप दी। पोलैंड के राष्ट्रपति की रिवॉल्वर सीमा शुल्क की प्रक्रिया पूरी होने तक वारसॉ हवाई अड्डे पर रखी गई है। नीदरलैंड और स्वीडन ने इसे अपने दूतावासों में सुरक्षित रखा है। नीदरलैंड इसे स्थायी रूप से निष्क्रिय करेगा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन और ग्रीस के प्रधानमंत्री ने अपनी रिवॉल्वर संग्रहालय को सौंपने का फैसला किया है।


ये भी पढ़ें: कहां सुपुर्द-ए-खाक होंगे खामेनेई?: 101 वर्षीय धर्मगुरु पढ़ेंगे नमाज-ए-जनाजा, बेटे मोजतबा के शामिल होने संशय

स्टार्मर को रिवॉल्वर के साथ सफाई किट और 500 गोलियां दीं
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को रिवॉल्वर के साथ सफाई किट और 500 जिंदा गोलियां भी दी गईं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपहार केवल कूटनीतिक परंपरा नहीं, बल्कि तुर्किये के तेजी से बढ़ते रक्षा उद्योग और हथियार निर्यात क्षमता का भी प्रदर्शन था। 2019 से 2024 के बीच तुर्किये करीब तीन अरब डॉलर के छोटे हथियारों का निर्यात कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed