{"_id":"63796f1196a1512d370b81ee","slug":"turkish-air-raids-hit-kobane-town-in-syria-citing-kurdish-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"Turkish Air Raids : तुर्किये ने इराक-सीरिया में 89 स्थानों पर किए हवाई हमले, आत्मरक्षा के अधिकार का दिया हवाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Turkish Air Raids : तुर्किये ने इराक-सीरिया में 89 स्थानों पर किए हवाई हमले, आत्मरक्षा के अधिकार का दिया हवाला
Mon, 21 Nov 2022 06:21 AM IST
योगेश साहू
एएनआई, दमिश्क।
एएनआई, दमिश्क।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 21 Nov 2022 06:21 AM IST
सार
मंत्रालय ने अनुसार संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद-51 के तहत तुर्किये ने आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए शनिवार देर रात ‘क्लॉ-स्वॉर्ड’ नामक एक मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : PTI
विस्तार
इस्तांबुल में पिछले हफ्ते हुए बम विस्फोट के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए तुर्किये ने रविवार को सीरिया और इराक के उत्तरी क्षेत्रों में 89 स्थानों पर हवाई हमले कर उन कुर्द समूहों को निशाना बनाया है, जो इस्तांबुल में हुए बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार ठहराए गए हैं। तुर्किये रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लड़ाकू विमानों ने प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) और सीरियन पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए हैं।
विज्ञापन
बयान के साथ ही तुर्किये रक्षा विभाग ने एफ-16 विमान के उड़ान भरने की तस्वीरें और एक ड्रोन से हमले किए जाने की वीडियो फुटेज भी जारी किए हैं। हालांकि निशाना बनाए जाने वाले समूह ने तुर्किये के इस दावों पर अभी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
दो गांवों पर हवाई हमला...
कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) के प्रवक्ता फरहाद शमी ने ट्वीट किया कि उत्तरी प्रांत अलेप्पो और उत्तर-पूर्वी प्रांत हसाकेह में दो घनी आबादी वाले गांवों पर भी तुर्किये ने हवाई हमले किए। जबकि ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि तुर्की सेना ने दोनों प्रांतों में 20 से अधिक हवाई हमले किए। इस समूह के पास सीरिया भर में संपर्कों का एक बड़ा नेटवर्क है। एजेंसी
विज्ञापन
मंत्रालय ने अनुसार संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद-51 के तहत तुर्किये ने आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए शनिवार देर रात ‘क्लॉ-स्वॉर्ड’ नामक एक मुहिम शुरू की है। इसमें कहा गया है कि इसके तहत उन क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है, जिनका इस्तेमाल आतंकवादी हमारे मुल्क पर हमले करने के लिए करते हैं। तुर्किये ने कहा कि उसकी कोशिश हमलों को रोकना, अपनी दक्षिणी सीमा को महफूज करना और आतंकवाद के स्रोत को खत्म करना है।
पिछले सप्ताह हुआ था बम धमाका
गौरतलब है कि ये हवाई हमले ऐसे वक्त किए गए हैं, जब पिछले 13 नवंबर को इस्तांबुल के बीचों-बीच हुए एक बम विस्फोट में छह नागरिकों की मौत हो गई थी और 80 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हुए थे। तुर्किये के अफसरों ने पीकेके और उसके सीरियाई सहयोगी वाईपीजी पर हमले का इल्जाम लगाया है। हालांकि, कुर्द समूहों ने इसमें संलिप्तता से इन्कार किया था।