{"_id":"5fadabeb8ebc3e9bf733cd5c","slug":"turkey-will-use-russian-s-400-missile-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की रूसी एस-400 मिसाइल प्रणाली का इस्तेमाल करेगा: रक्षा मंत्री अकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुर्की रूसी एस-400 मिसाइल प्रणाली का इस्तेमाल करेगा: रक्षा मंत्री अकार
Fri, 13 Nov 2020 03:11 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्तांबुल।
एजेंसी, इस्तांबुल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Nov 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
तुर्की का झंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के रक्षा मंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि उनका देश अमेरिका के लगातार विरोध के बावजूद रूस से खरीदी गई मिसाइल रक्षा प्रणाली के इस्तेमाल की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री हुलूसी अकार ने बृहस्पतिवार को संसदीय बजट आयोग को बताया कि सेना योजना के अनुसार एस-400 मिसाइल प्रणाली को तैनात करने की तैयारी कर रही है। वाशिंगटन, नाटो के सदस्य तुर्की द्वारा रूस की यह विमान-रोधी प्रणाली खरीदे जाने के सख्त खिलाफ है और उसने तुर्की को अपने एफ -35 लड़ाकू विमान कार्यक्रम से निकाल दिया है।
विज्ञापन
अमेरिका का मानना है कि एस-400 प्रणाली रडार से बच निकलने में सक्षम लड़ाकू विमानों के लिए खतरा है और यह नाटो की प्रणालियों के अनूकूल नहीं है। तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलु ने अकार के हवाले से कहा कि तुर्की एस-400 को तैनात करने और एफ-35 लड़ाकू विमानों के मुद्दे पर अमेरिका की चिंता पर बात करने को तैयार है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने कहा कि हम एस-400 प्रणाली का उसी प्रकार उपयोग करेंगे, जैसे नाटो के अन्य सदस्य इस गठबंधन में रहते हुए एस-300 प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं। तुर्की ने 100 लड़ाकू विमानों को खरीदने की योजना बनाई है।