फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey President Recep Tayyip Erdogan Live Television interview interrupted Election know the reason news and

Video: जब तुर्की के राष्ट्रपति ने बीच में ही छोड़ दिया लाइव इंटरव्यू, 15 मिनट बाद लौटे और बताई यह वजह, पढ़ें

Wed, 26 Apr 2023 08:22 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 26 Apr 2023 08:22 AM IST
सार

तुर्की में 14 मई को आम चुनाव होने हैं। इसके चलते अर्दोआन लगातार मीडिया और लोगों के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। उनका चुनावी अभियान भी जोर-शोर से जारी है। 69 साल के अर्दोआन अब तक इस अभियान से जुड़े तीन भाषण दे चुके हैं।

विज्ञापन
Turkey President Recep Tayyip Erdogan Live Television interview interrupted Election know the reason news and
तुर्की राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अर्दोआन को एक लाइव इंटरव्यू को बीच में ही रुकवाते और छोड़ते देखा जा सकता है। अर्दोआन करीब 15 मिनट बाद इस इंटरव्यू में लौटते हैं और जनता से माफी मांगते हुए अपने उठकर जाने की वजह भी बताते हैं। 
विज्ञापन


तुर्की में जारी चुनावी अभियान
तुर्की में 14 मई को आम चुनाव होने हैं। इसके चलते अर्दोआन लगातार मीडिया और लोगों के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। उनका चुनावी अभियान भी जोर-शोर से जारी है। 69 साल के अर्दोआन अब तक इस अभियान से जुड़े तीन भाषण दे चुके हैं। वहीं, कई टीवी इंटरव्यू का हिस्सा भी बन चुके हैं। अपने चुनावी अभियान के तहत ही उन्होंने साझा तौर पर उल्के टीवी और कनाल 7 न्यूज एजेंसी को एक इंटरव्यू दिया। 
विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि ये इंटरव्यू भी अपने शेड्यूल से डेढ़ घंटे बाद शुरू हुआ। हालांकि, शुरू होने के महज 10 मिनट में ही सवाल-जवाब के दौरान इसे फिर रोक दिया गया। इंटरव्यू के लाइव वर्जन की जो क्लिप वायरल हो रही है, उसमें सवाल-जवाब के बीच ही अचानक से कैमरे को हिलते और रिपोर्टर को अपनी कुर्सी से खड़े होते देखा जा सकता है। इसके बाद ब्रॉडकास्ट कट जाता है और पीछे से कुछ आवाज आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




लौटकर जनता से मांगी माफी
अर्दोआन इस इंटरव्यू में 15 मिनट बाद लौटते हैं और अपने अचानक बीमार होने को लेकर माफी मांगते हैं। वे रिपोर्टर से कहते हैं कि लगातार दो दिन में काफी काम करने की वजह से उन्हें पेट की समस्या हो गई। अर्दोआन इंटरव्यू देखने वालों से कहते हैं कि उन्हें लगा कि कहीं लोग ऐसा न समझ लें कि हमने प्रोग्राम को रद्द कर दिया है। लेकिन वादे के मुताबिक, मैं लौट आया और अपने दर्शकों से माफी मांगता हूं। इस दौरान अर्दोआन खुद काफी थके लगते हैं। 


आखिरकार अर्दोआन इस इंटरव्यू में कुछ और सवालों के जवाब देते हैं और इसे पूरा करते हैं। गौरतलब है कि तुर्की में इस साल होने वाले चुनाव तुर्की के राष्ट्रपति के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण कहे जा रहे हैं। तुर्की में आए भूकंप, डंवाडोल अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अर्दोआन इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने में जुटे हैं। उन्हें तुर्की के गांधी कहे जाने वाले विपक्षी नेता केमाल किलिचदरोगलु से जबरदस्त चुनौती मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed