फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey launches ground-air operation against Kurdish fighters in northern Iraq

तुर्की: उत्तरी इराक में कुर्द लड़ाकों के विरुद्ध जमीनी-हवाई अभियान शुरू, ड्रोन का भी किया गया इस्तेमाल

Tue, 19 Apr 2022 01:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अंकारा।
एजेंसी, अंकारा। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Turkey launches ground-air operation against Kurdish fighters in northern Iraq
तुर्की के रक्षामंत्री हुलुसी अकर। - फोटो : Wikipedia

तुर्की के रक्षामंत्री हुलुसी अकर ने सोमवार तड़के घोषणा की कि तुर्की ने उत्तरी इराक में कुर्द लड़ाकों के खिलाफ एक नया जमीनी एवं हवाई अभियान शुरू किया है। इसी संदर्भ में तुर्की के विमानों और तोपों ने कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) से संबंधित ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए।

विज्ञापन


मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा वीडियो संदेश में अकर ने कहा कि इससे पहले कमांडो दल हेलीकॉप्टर के जरिये तथा जमीन से पड़ोसी देश में दाखिल हुए। इस अभियान में ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया। अकर ने कहा- विमानों ने पीकेके ठिकानों, बंकरों, गुफाओं, सुरंगों, गोला-बारूद डिपो और मुख्यालयों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


समूह उत्तरी इराक में ठिकानों का रखरखाव करता है और तुर्की पर हमलों के लिए इस क्षेत्र का इस्तेमाल करता है। उन्होंने बताया, ताजा अभियान उत्तरी इराक के मेटिना, जैप और अवासिन-बस्यान क्षेत्रों में उनके ठिकानों को निशाना बनाकर चलाया गया। अकर ने कहा, "हमने पहले चरण में तय लक्ष्य हासिल कर लिए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम आतंकी के खात्मे तक जारी रहेगा संघर्ष
तुर्की के रक्षामंत्री हुलुसी अकर ने कहा, "हम अपने महान राष्ट्र को उस आतंक से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे हमारा देश 40 साल तक त्रस्त रहा है। अंतिम आतंकी का खात्मा होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।" उन्होंने जोर दिया कि इस अभियान में आतंकियों को निशाना बनाया जा रहा है और नागिरकों, सांस्कृतिक एवं धार्मिक ढांचों को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए अधिकतम संवेदनशीलता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed