फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey earthquakes: Investigation of collapsed buildings, 113 arrest warrants issued

Turkey: 'एक्ट ऑफ गॉड' के लिए क्यों कसूरवार हुए इंसान? भूकंप के बाद कैसे शुरू हुआ गिरफ्तारियों का सिलसिला

Sun, 26 Feb 2023 01:24 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Feb 2023 01:24 PM IST
सार

भूकंप के बाद तुर्किये में अब तक 184 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 113 अरेस्ट वारेंट जारी हुए हैं और 600 लोग जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन
Turkey earthquakes: Investigation of collapsed buildings, 113 arrest warrants issued
Turkey earthquakes - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुर्किये में बीते दिनों आया महाविनाशकारी भूकंप 50 हजार जिंदगियों को लील गया। जो इस आपदा से बच  गए, उनका सब कुछ उजड़ गया। परिवार के परिवार तबाह हो गए और भूकंप कभी न मिटने वाला दर्द दे गया। आंकड़ों के मुताबिक, इस भूकंप में 16 हजार इमारतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। यानी शहर के शहर तबाह हो गए। 

विज्ञापन


इस भूकंप के बाद तुर्किये में अब तक 184 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 113 अरेस्ट वारेंट जारी हुए हैं और 600 लोग जांच के दायरे में हैं। आइए जानते हैं कि महाविनाशकारी भूकंप के बाद तुर्किये की सरकार लोगों पर क्यों कार्रवाई कर रही है और उन पर क्या आरोप लगे हैं? 

विज्ञापन

छह फरवरी को आया था भूकंप 

तुर्किये में छह फरवरी को स्थानीय समयानुसार सुबह 4.17 बजे दक्षिणी तुर्किये के गाजियानतेप शहर के पास 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके सीरिया, लेबनान, साइप्रस और इराक के प्रांतों में महसूस किए गए। सीरिया में क्षतिग्रस्त इमारतों के ढहने की खबरें आईं। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि गाजियानतेप में 70 लोगों की मौत हुई। स्थानीय समयानुसार सुबह 4.28 बजे 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद पहले झटके महसूस किए गए।  

बढ़ती रही मृतकों की संख्या 

विनाशकारी भूकंप के बाद भारत, अमेरिका सहित कई देशों ने तुर्किये में मदद भेजने का ऐलान कर दिया। भारत ने बड़ी मात्रा में राहत सामग्री के साथ तुर्किये में एनडीआरएफ व सेना की मेडिकल टीम को रवाना किया। बड़े स्तर पर चलाए गए राहत एवं बचाव कार्य के बाद भी यहां मृतकों की संख्या बढ़ती गई। अब तक 50 हजार से ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की गई हैं। करीब 16 हजार इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। 

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ गिरफ्तारियों का सिलसिला 

तुर्किये में विनाशकारी भूकंप के बाद विशेषज्ञ व अन्य लोग गलत तरीके से हुए निर्माण को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग बढ़ती ही जा रही है। लोगों का आरोप है कि अगर इंजीनियरिंग मानकों को पूरा किया गया होता तो इतनी बड़ी मात्रा में तबाही न होती। इस बारे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्राकृतिक आपदा का प्रभाव मानव विफलताओं के कारण है? विपक्षी दल भी और कुछ निर्माण विशेषज्ञों ने राष्ट्रपति पर भवन निर्माण नियमों को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया। इसके चलते राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन पर भी दबाव बढ़ा और उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का एलान कर दिया। 

बढ़ता जा रहा जांच का दायरा 

राष्ट्रपति के एलान के बाद तुर्किये में ठेकेदारों-बिल्डरों पर कार्रवाई का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब तक 184 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा रहा है। 113 गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं और जांच के दायरे में 600 से अधिक लोग हैं। लोगों की जांच की जा रही है। शनिवार को न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने कहा कि  ठेकेदारों और संपत्ति के मालिकों सहित 184 संदिग्धों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार लोगों में एक कस्बे का एक मेयर भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed