{"_id":"617f49f605132778181ec8f5","slug":"turkey-and-pakistan-troubles-will-increase-due-to-fatf-grey-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएटीएफ : ग्रे लिस्ट में आने से बढ़ेंगी तुर्की और पाकिस्तान की मुश्किलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एफएटीएफ : ग्रे लिस्ट में आने से बढ़ेंगी तुर्की और पाकिस्तान की मुश्किलें
Mon, 01 Nov 2021 07:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:29 AM IST
सार
एफएटीएफ के अध्यक्ष डॉ. मार्कस प्लीयर पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में अगर इन दोनों के अलावा पाक को किसी तीसरे देश का समर्थन नहीं मिला तो यह ब्लैक लिस्ट में चला जाएगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंक के वित्तपोषण पर लगाम लगाने में नाकाम रहने के चलते पाकिस्तान फिर से फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की निगरानी सूची (ग्रे लिस्ट) में बना हुआ है।
विज्ञापन
सिर्फ चीन व मंगोलिया हैं पाकिस्तान के समर्थन में
एफएटीएफ के अध्यक्ष डॉ. मार्कस प्लीयर पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। पाकिस्तानी अखबार इस्लाम खबर के मुताबिक पाकिस्तान को अपना भाई बताते हुए, कट्टरपंथ, जिहाद और आतंकवाद को समर्थन देने वाले तुर्की के ग्रे लिस्ट में शामिल होने के बाद पाकिस्तान को अब सिर्फ चीन और मंगोलिया का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में अगर इन दोनों के अलावा पाक को किसी तीसरे देश का समर्थन नहीं मिला तो यह ब्लैक लिस्ट में चला जाएगा। ब्लैक लिस्ट में जाने से पहले से ही आर्थिक रूप से लड़खड़ाते पाकिस्तान के लिए यह बहुत भयानक सजा होगी।
विज्ञापन