फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   TTP base established in mid-2023 in Pakistan, training individuals as suicide bombers: UN report

UN Report: पाकिस्तान में आत्मघाती हमलावर तैयार कर रहा है आतंकी संगठन टीटीपी, अलकायदा से मिल रही फंडिंग

Sat, 03 Feb 2024 01:47 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 01:47 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति को सौंपी गई 33वीं रिपोर्ट के अनुसार टीटीपी को अलकायदा की ओर से सहयोग की बात सामने आई है। यह रिपोर्ट आईएसआईएल (दाइश) और अलकायदा-तालिबान निगरानी टीम द्वारा यूएन को सौंपी गई थी।

विज्ञापन
TTP base established in mid-2023 in Pakistan, training individuals as suicide bombers: UN report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में एक नया आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान(टीटीपी) काफी समय से सक्रिय है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के मध्य में टीटीपी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक नया बेस स्थापित किया था। इस बेस में आतंकवादी समूह से जुड़े 60 से अधिक व्यक्तियों को आत्मघाती हमलावरों के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति को सौंपी गई 33वीं रिपोर्ट के अनुसार टीटीपी को अलकायदा की ओर से सहयोग की बात सामने आई है। यह रिपोर्ट आईएसआईएल (दाइश) और अलकायदा-तालिबान निगरानी टीम द्वारा यूएन को सौंपी गई थी। इसमें दावा किया गया है कि अलकायदा और कुछ अन्य आतंकी समूह द्वारा टीटीपी को और अधिक मजबूत और प्रोत्साहित किया गया है। उन्हें न केवल हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं बल्कि पाकिस्तान में उन्हें अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए जमीनी समर्थन भी दे रहे हैं। इससे युद्धाभ्यास के लिए व्यापक स्वायत्तता के साथ हमले भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


अफगान तालिबान से संबंधों में खटास
पाकिस्तान में आए दिन हो रहे इन हमलों के जिम्मेदार प्रतिबंधित आतंकी संगठन पर एक्शन न ले पाने पर पाकिस्तान ने कई बार अपनी निराशा व्यक्त की है। इतना ही नहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अफगान तालिबान के बीच संबंधों में खटास इसी वजह से देखने को मिलती रही है। पाकिस्तान के अनुसार अफगानिस्तान द्वारा टीटीपी के खिलाफ कोई भी सक्रिय कदम न उठा पाना उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के परिवार को अफगान तालिबान दे रहा मदद
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूं तो अफगान तालिबान द्वारा टीटीपी की गतिविधियों पर रुख कड़ा किया जा रहा है। बावजूद इसके आतंकी संगठन अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान पर हमला करने से पीछे नहीं हट रहा है। इतना ही नहीं कुछ तालिबानी सदस्यों को तो इस संगठन में शामिल पाया गया है, जिससे इन आतंकियों के हौंसले और बुलंद हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अफगान तालिबान टीटीपी सदस्यों के परिजनों को भी सहायता पैकेज दे रहा है, जिससे साफ जाहिर होता है उन्हें गहरा समर्थन दिया जा रहा है।   

  




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed