फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   TTP backed by Al Qaeda, Afghan Taliban: United Nations

Pakistan: 'टीटीपी में शामिल हो रहे अलकायदा के आतंकवादी, मिल रहा ऑन-ग्राउंड समर्थन', यूएन की रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 01 Feb 2024 04:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 01 Feb 2024 04:27 PM IST
सार

Pakistan: अफगान तालिबान के अलावा अलकायदा व अन्य आंतकवादी गुटों से टीटीपी को हथियारों और उपकरणों का समर्थन मिल रहा है। यही नहीं, इन संगठनों के आतंकवादी पाकिस्तान के खिलाफ अभियानों में टीटीपी को ऑन-ग्राउंड समर्थन दे रहे हैं। 

विज्ञापन
TTP backed by Al Qaeda, Afghan Taliban: United Nations
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिबंधित टीटीपी समूह को पाकिस्तान में हमलों को अंजाम देने के लिए अलकायदा और अन्य आंतकी गुटों से समर्थन मिल रहा है। देश के एक प्रमुख अखबार ने संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के हवाले से यह बात कही।

विज्ञापन

निगरानी टीम ने यूएन की समिति को सौंपी रिपोर्ट
अखबार ने बताया कि आईएसआईएल और अलकायदा/तालिबान की निगरानी करने वाली एक टीम ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की समिति को 33वीं रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में यह जानकारी निकलकर सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

TTP backed by Al Qaeda, Afghan Taliban: United Nations
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान - फोटो : एजेंसी (फाइल)

टीटीपी को मिल रहा ऑन-ग्राउंड समर्थन
रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगान तालिबान के अलावा, अलकायदा व अन्य आंतकवादी गुटों से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को हथियारों और उपकरणों का समर्थन मिल रहा है। यही नहीं, इन संगठनों के आतंकवादी पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी अभियानों में टीटीपी को ऑन-ग्राउंड समर्थन दे रहे हैं। 

विज्ञापन

TTP backed by Al Qaeda, Afghan Taliban: United Nations
अफगान तालिबान - फोटो : सोशल मीडिया

टीटीपी पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा
पाकिस्तान मानता है कि देश के भीतर बड़े आतंकवादी हमलों के लिए टीटीपी जिम्मेदार है। इसको लेकर वह कई बार अफगान तालिबान से अनुरोध कर चुका है कि वह टीटीपी पर लगाम लगाए। लेकिन, टीटीपी ने हमलों को और तेज कर दिया। इस पर पाकिस्तान कई बार अपनी नाराजगी जता चुका है। इसके कारण दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। पाकिस्तान टीटीपी की अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा मानता है। 

TTP backed by Al Qaeda, Afghan Taliban: United Nations
तालिबान - फोटो : पीटीआई (फाइल)

टीटीपी में शामिल हो हुए अन्य संगठनों के आतंकवादी
टीटीपी के आतंकवादी अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों को निशाना बना रहे हैं। खबर में यूएन की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि अलकायदा और तालिबान के कई सदस्य टीटीपी में शामिल हो चुके हैं और वह अपने आतंकवादी अभियानों को मजबूत कर रहे हैं। इसके अलावा, टीटीपी के सदस्यों और उनके परिजनों को अफगान तालिबान की ओर से समय-समय पर सहायता पैकेज लेने के लिए कहा जाता है। यह दिखाता है कि अफगान तालिबान का टीटीपी के लिए कितना गहरा समर्थन है। 

TTP backed by Al Qaeda, Afghan Taliban: United Nations
आतंकवादी। - फोटो : सोशल मीडिया

खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी ने बनाया नया ठिकाना
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिबंधित टीटीपी ने 2023 के मध्य में खैबर पख्तूनख्वा में अपना नया ठिकाना बनाया। जहां बड़ी संख्या में लोगों को आत्मघाती हमलावर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। अलकायदा ने टीटीपी को प्रशिक्षण, वैचारिक मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed