फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   TRUTH Social: Former US President Donald Trump to launch his own social media platform called TRUTH Social in november

अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान, 'ट्रुथ सोशल' नाम से लॉन्च करेंगे खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Thu, 21 Oct 2021 06:51 AM IST
योगेश साहू एएनआई, वॉशिंगटन।
एएनआई, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 21 Oct 2021 06:51 AM IST
विज्ञापन
TRUTH Social: Former US President Donald Trump to launch his own social media platform called TRUTH Social in november
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा एलान किया है। ट्रंप अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहे हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नाम  'ट्रुथ सोशल' रखा गया है।

विज्ञापन


ट्रंप का कहना है कि उनका समूह तथाकथित उदार मीडिया संस्थानों के लिए एक प्रतिद्वंद्वी की तरह होगा। ट्रंप ने विज्ञप्ति जारी कर अपने बयान में कहा है कि 'ट्रुथ सोशल' का बीटा संस्करण नवंबर में आमंत्रित किए गए यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां तालिबान की ट्विटर पर बड़ी मौजूदगी है, फिर भी आपके पसंदीदा अमेरिकी राष्ट्रपति को चुप करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 6 जनवरी को ट्रंप समर्थकों की तरफ से अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल हिल) में किए दंगों के बाद ट्रंप को फेसबुक और ट्विटर ने प्रतिबंधित कर दिया था। तब ट्रंप पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा था। तभी से वे इन कंपनियों के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए हैं।

द न्यू ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (टीएमटीजी) ने कहा कि वह मौजूदा उदारवादी मीडिया के समक्ष एक सोशल नेटवर्क खड़ा करेगा और सिलिकॉन वैली की बड़ी टेक कंपनियों के खिलाफ संघर्ष करेगा। टीएमटीजी ने बताया कि इन कंपनियों ने अपनी ताकतों का इस्तेमाल करके अमेरिका में विरोध की आवाज को दबाया है। ट्रंप इस समूह के चेयरमैन होंगे।


ब्लॉग लांच कर बंद किया
इससे पहले ट्रंप ने मई महीने में ‘फ्रॉम द डेस्क ऑफ डोनाल्ड जे ट्रंप’ नामक एक ब्लॉग भी लांच कर चुके हैं। जिसे एक प्रमुख आउटलेट बताया गया लेकिन ट्रंप को इंस्टाग्राम, यूट्यूब और स्नैपचैट से प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके चलते उन्होंने एक महीने बाद अपने ब्लॉग को बंद कर दिया। हालांकि ट्रुथ सोशल पर उनकी योजना एंटरटेनमेंट, न्यूज, पॉडकास्ट जैसे फीचर देने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed