फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trumps crackdown on China: Eight Chinese apps banned, citing Indias decision

चीन पर ट्रंप की नकेलः भारत के फैसले का हवाला देकर आठ चीनी एप पर रोक

Wed, 06 Jan 2021 11:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 06 Jan 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Trumps crackdown on China: Eight Chinese apps banned, citing Indias decision
चीनी एप - फोटो : social media

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 200 से अधिक चीनी सॉफ्टवेयर एप पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले का हवाला देते हुए अलीपे और वीचैट पे सहित आठ चीनी एप के साथ लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन


ट्रंप ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इस आशय के एक कार्यकारी आदेश पर दस्तखत किए। ट्रंप ने अपने आदेश में कहा कि चीन में बनाए और नियंत्रित किए गए एप्स की व्यापक पहुंच के कारण राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इस कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन


जिन आठ चीनी एप पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें-अलीपे, कैमस्कैनर, क्यूक्यू, वीमेट, वीचैट पे और डब्ल्यूपीएस ऑफिस शामिल हैं। ये प्रतिबंध मंगलवार से 45 दिन में लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में पहुंच की गति और व्यापकता के लिहाज से चीन द्वारा विकसित या नियंत्रित कुछ मोबाइल और डेस्कटॉप एप्लिकेशन और अन्य सॉफ्टवेयर राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए जोखिमपूर्ण हैं।

ट्रंप ने अपने कार्यकारी आदेश में कहा कि इस समय इन चीनी सॉफ्टवेयर एप द्वारा पैदा हुए खतरों को दूर करने के लिए कार्रवाई की जरूरत है। ट्रंप ने इससे पहले अगस्त में चीन के दो एप टिकटॉक और मुख्य वीचैट पर प्रतिबंध लगा दिया था।


डेटा की चीनी सेना व कम्युनिस्ट पार्टी तक पहुंच
ट्रंप ने कहा कि भारत ने 200 से अधिक चीनी सॉफ्टवेयर एप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका का आकलन है कि चीन से जुड़े कई सॉफ्टवेयर एप स्वचालित रूप से अमेरिका के लाखों उपयोगकर्ताओं से संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं और इस डेटा तक चीन की सेना और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की पहुंच होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed