फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Zelenskyy Row America's big step after debate with Zelensky, military aid to Ukraine stopped

Trump Zelenskyy Row: जेलेंस्की से बहस के बाद अमेरिका का बड़ा कदम, रोकी गई यूक्रेन की सैन्य सहायता

Tue, 04 Mar 2025 06:52 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Tue, 04 Mar 2025 06:52 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की सहायता रोक रहा है और इसकी समीक्षा कर रहा है। यह रोक तब तक रहेगी जब तक ट्रंप यह तय नहीं कर लेते कि यूक्रेन के नेता शांति के प्रति सद्भावनापूर्ण प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। यह सहायता की स्थायी समाप्ति नहीं है। यह एक ठहराव है।

विज्ञापन
Trump Zelenskyy Row America's big step after debate with Zelensky, military aid to Ukraine stopped
ट्रंप-जेलेंस्की के बीच बातचीत - फोटो : PTI

विस्तार

पिछले सप्ताह के व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस के बाद अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने यूक्रेन की सैन्य सहायता रोक दी है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की सहायता रोक रहा है और इसकी समीक्षा कर रहा है। यह रोक तब तक रहेगी जब तक ट्रंप यह तय नहीं कर लेते कि यूक्रेन के नेता शांति के प्रति सद्भावनापूर्ण प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। यह सहायता की स्थायी समाप्ति नहीं है। यह एक ठहराव है। आदेश के तहत सभी अमेरिकी सैन्य उपकरण जो यूक्रेन में नहीं हैं, उन्हें रोक दिया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को सहायता विराम लागू करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रंप रूस के साथ चल रहे युद्ध को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि जेलेंस्की भी इसमें उनका साथ दें। मगर जेलेंस्की ने युद्ध समाप्त करने के लिए सुरक्षा की गारंटी मांग रहे हैं। इससे पहले जब जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध समाप्ति का समझौता करने का समय अभी नहीं है। तो ट्रंप ने इसे यूक्रेनी नेता का सबसे खराब बयान बताया था। ट्रंप ने कहा था कि जेलेंस्की के इस बयान को अमेरिका अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह ट्रंप और जेलेंस्की में हुई थी बहस
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बीते हफ्ते ओवल ऑफिस में हुई तीखी बहस पूरी दुनिया ने देखी। इस बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने जेलेंस्की को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। जब जेलेंस्की बातचीत के लिए ओवल ऑफिस पहुंचे तो ट्रंप ने पहले जेलेंस्की की पोशाक को लेकर मजाक किया और कहा कि 'आप पूरी तरह से तैयार होकर आए हैं'। हालांकि उस वक्त जेलेंस्की बात को संभाल गए और मुस्कुराकर रह गए थे। 


बैठक में तनाव तब चरम पर पहुंच गया जब जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूसी आक्रमण अमेरिका के लिए भी एक दीर्घकालिक खतरा है। जेलेंस्की ने कहा, 'आपके पास अच्छा समुद्र है और आप अभी खतरा महसूस नहीं करते हैं, लेकिन आप इसे भविष्य में महसूस करेंगे।' ट्रंप के लिए इतना ही काफी था और उन्होंने जेलेंस्की पर तीखे जुबानी हमले किए और इसके बाद बैठक को अचानक समाप्त कर दिया गया था। 

संबंधित वीडियाे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed