फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump will not return to Twitter : Will connect with the world through his own platform Truth Social, told Musk a good man

ट्विटर पर नहीं लौटेंगे ट्रंप : अपने ही प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' के जरिए दुनिया से जुड़ेंगे,  मस्क को बताया अच्छा आदमी

Tue, 26 Apr 2022 11:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 26 Apr 2022 11:31 AM IST
सार

अमेरिकी चुनाव के दौरान विवादित ट्वीट्स के कारण ट्रंप को ट्विटर से हटा दिया गया था। अब चूंकि ट्विटर में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है, इसलिए चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या ट्रंप की इस पर वापसी होगी?

विज्ञापन
Trump will not return to Twitter : Will connect with the world through his own platform Truth Social, told Musk a good man
Former US President Donald Trump - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर को एलन मस्क द्वारा खरीदने पर संतोष जताया है, लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर लौटने से इनकार किया है। ट्रंप ने कहा कि मस्क अच्छे आदमी हैं, लेकिन वह ट्विटर पर वापसी नहीं करेंगे। अपने खुद के प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' के जरिए ही दुनिया से जुड़ेंगे। 

विज्ञापन

अमेरिकी चुनाव के दौरान विवादित ट्वीट्स के कारण ट्रंप को ट्विटर से हटा दिया गया था। अब चूंकि ट्विटर में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है, इसलिए चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या ट्रंप की इस पर वापसी होगी? इसका जवाब खुद ट्रंप ने ही दे दिया है। उन्होंने साफ कहा कि यदि उनके अकाउंट को बहाल किया जाता है तो भी वह वापसी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज से चर्चा में कहा कि वह अगले सात दिन में अपने साशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर आएंगे। अब वे इसके जरिए ही सोशल मीडिया पर संपर्क में रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, 'मैं ट्विटर पर नहीं जा रहा हूं, मैं ट्रुथ सोशल पर रहूंगा। मुझे उम्मीद है कि एलन मस्क ट्विटर में सुधार करेंगे। शायद इसीलिए उन्होंने इसे खरीदा है। वह अच्छे आदमी हैं, लेकिन मैं ट्रुथ सोशल पर ही रहने वाला हूं।'

मस्क ने सोमवार को ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीद लिया है। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अग्रवाल का कहना है कि मस्क से बातचीत के बाद ट्विटर की सभी चीजों को अंतिम रूप दिया जाएगा। ट्रंप की वापसी के सवाल पर अग्रवाल ने कहा, 'एक बार मस्क द्वारा खरीद का करार पूरा होने के बाद हम नहीं जानते कि उनकी भावी रणनीति क्या होगी? जब हमारी मस्क से बात होगी तब ट्रंप की वापसी का मुद्दा उनके सामने जरूर उठाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed