फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump will attend howdy Modi event first time adress indian community

50 हजार भारतीयों के बीच पीएम मोदी और ट्रंप साझा करेंगे मंच, इमरान को लगा झटका

Mon, 16 Sep 2019 08:58 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 16 Sep 2019 08:58 AM IST
सार

  • हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप।
  • कार्यक्रम का आयोजन ह्यूस्टन में होने वाला है।
  • इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Trump will attend howdy Modi event first time adress indian community
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होने वाले हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने रविवार को इस बात की पुष्टि भी कर दी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने से पहले हाउडी मोदी के अलावा अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ राउंडटेबल मीटिंग भी करेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नई दिल्ली और वाशिंगटन के अफसर ट्रंप के दोनों या फिर किसी एक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वहीं हाउडी मोदी कार्यक्रम के लिए अब तक 50 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। हाउडी का मतलब होता है, हाउ डू यू डू? (आप कैसे हैं?) दक्षिण पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने एक बयान में कहा, ‘यह (मोदी-ट्रंप की साझा रैली) अमेरिका और भारत के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने, दुनिया के सबसे पुराने एवं सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी की पुन: पुष्टि करने और उनकी ऊर्जा तथा व्यापारिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने का बेहतरीन मौका होगा।’ यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह (मोदी-ट्रम्प की साझा रैली होगी) अमेरिका और भारत के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने, दुनिया के सबसे पुराने एवं सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी की पुन: पुष्टि करने और उनकी ऊर्जा तथा व्यापारिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने का बेहतरीन मौका होगा।’’

यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे।

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि ट्रंप का ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेना ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। श्रृंगला ने बताया कि यह दोस्ती तथा सहयोग के मजबूत रिश्तों को दर्शाता है, जो भारत और अमेरिका के बीच विकसित हुए हैं।

राजदूत ने व्हाइट हाउस की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक है और भारत-अमेरिका के बीच करीबी संबंधों को दर्शाता है। राजदूत ने कहा कि दोनों नेताओं का कार्यक्रम को संबोधित करना एक बड़ी मिसाल कायम करता है, जो अपरंपरागत एवं अनोखी है।

ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी 21 सितंबर को अमेरिकी दौरे पर जा रहे हैं। वह सबसे पहले ह्यूस्टन पहुंचेंगे, फिर वह 23 से 27 सितंबर तक यून महासभा सम्मेलन में शामिल होंगे।  ट्रंप और मोदी के बीच 25 और 26 सितंबर को द्विपक्षीय वार्ता की संभावनाओं को देखा जा रहा है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप के साथ हुई मुलाकात में इसका अनुरोध किया था। भारत जी-7 का हिस्सा नहीं है लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने उसे विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने तुरंत ही प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था।

मोदी और ट्रंप के बीच इस साल यह तीसरी मुलाकात होगी। जी-7 से पहले दोनों नेताओं ने जून में जापान में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed