फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump to hire Indian-American to consultant committee

भारतीय मूल के अमेरिकी को सलाहकार समिति में नियुक्त करना चाहते हैं ट्रंप

Fri, 18 Jan 2019 11:52 AM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Fri, 18 Jan 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Trump to hire Indian-American to consultant committee
donald trump - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी प्रेम परमेश्वरन को राष्ट्रपति की सलाहकार समिति में नियुक्त करने की इच्छा जाहिर की है। व्हाइट हाउस की एक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गयी है। समिति के उन 12 सदस्यों में परमेश्वरन एकमात्र भारतीय अमेरिकी हैं, जिन्हें ट्रंप ने एशियाई अमेरिकी एवं प्रशांत द्वीप समूह निवासी मामलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति की सलाहकार समिति ‘प्रेसिडेंट्स एडवाइजरी कमीशन ऑन एशियन अमेरिकंस एंड पैसिफिक आइलैंडर्स’ में नियुक्त करने की इच्छा जतायी है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क में रहने वाले परमेश्वरन इरोस इंटरनेशनल्स के उत्तर अमेरिका संचालनों के अध्यक्ष और समूह प्रमुख वित्तीय अधिकारी हैं। बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि वह ऐलेन एल चाओ को व्हाइट हाउस इनिशिएटिव ऑन एशियन अमेरिकंस एंड पैसिफिक आइलैंडर्स के सह अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त करना चाहते हैं।

विज्ञापन

व्हाइट हाउस की विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति के इस पैनल में अन्य सदस्यों के तौर पर मिशेल पार्क (सह अध्यक्ष), जेनिफर कार्नाहन, डेविड बी. कोहेन, ग्रेस वाई ली, जॉर्ज लींग, जेन-आईई लो, हरमन मार्टिर, अमाता कोलमैन रेडवैगेन, सीन डी रेयेस और चिलिंग तोंग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed