फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump threatens 100 per cent tax on European imports if countries impose tax on digital services

US: 'अमेरिकी कंपनियों पर टैक्स लगा तो सामान पर लगाऊंगा 100% टैरिफ', ट्रंप की यूरोपीय देशों को चेतावनी

Fri, 26 Jun 2026 11:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Jun 2026 11:25 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जो देश अमेरिकी डिजिटल सेवा कंपनियों पर टैक्स लगाएंगे, उनके अमेरिका भेजे जाने वाले सामान पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने खास तौर पर यूरोपीय देशों का जिक्र करते हुए कहा कि यह नया टैरिफ पहले से हुए किसी भी व्यापार समझौते पर भारी होगा। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Trump threatens 100 per cent tax on European imports if countries impose tax on digital services
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों पर लगाए जाने वाले डिजिटल कर (टैक्स) के खिलाफ अपना रुख और सख्त कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी देश अमेरिकी कंपनियों पर डिजिटल सेवा कर (डीएसटी) लगाएगा, उसके अमेरिका भेजे जाने वाले सभी सामान पर 100% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह शुल्क पहले से हुए किसी भी व्यापार समझौते से ऊपर होगा।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कई यूरोपीय देश अमेरिकी कंपनियों पर डीएसटी लागू करने पर चर्चा कर रहे हैं और कुछ देश इसे लागू करने के बहुत करीब पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 40 से ज्यादा जहाजों पर हमले, 14 नाविकों की मौत; IMO ने समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठाई आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि अगर कोई देश ऐसा टैक्स लागू करता है, तो अमेरिका तुरंत जवाबी कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने लिखा कि जो भी देश यह टैक्स लगाएगा, उसके अमेरिका भेजे जाने वाले सभी सामान पर तुरंत 100% टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह टैरिफ उस देश के साथ हुए सभी व्यापार समझौतों पर भारी होगा, चाहे वे लागू हो चुके हों, उन पर हस्ताक्षर हो चुके हों या नहीं। अगर कोई देश आगे बढ़ता है, तो यह 100% टैरिफ तुरंत लागू कर दिया जाएगा।

पहले भी विरोध कर चुके ट्रंप
ट्रंप पहले भी कई बार अमेरिकी टेक कंपनियों पर दूसरे देशों की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स और नियमों का विरोध कर चुके हैं। पिछले साल अगस्त में भी उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर कोई देश अमेरिकी टेक कंपनियों पर ऐसे टैक्स या नियम लागू करेगा, तो अमेरिका उस पर नए टैरिफ लगाएगा। उनका कहना था कि ऐसे टैक्स और नियम खास तौर पर अमेरिकी टेक कंपनियों को नुकसान पहुंचाने या उनके साथ भेदभाव करने के लिए बनाए जाते हैं।


ईयू के साथ व्यापार समझौते से पहले चेतावनी
ट्रंप की यह ताजा चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच चार जुलाई तक एक व्यापार समझौते को अंतिम मंजूरी देने की समय सीमा तय है। इस समझौते के तहत यूरोपीय संघ से अमेरिका आने वाले अधिकांश सामान पर 15% टैरिफ तय किया जाना है।

यूरोपीय संघ ने कई महीनों की बातचीत के बाद मई में अमेरिका के साथ व्यापार समझौता पूरा कर लिया था। यह समझौता यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और डोनाल्ड ट्रंप की स्कॉटलैंड में हुई बैठक के बाद हुआ था। हालांकि, डीएसटी का मुद्दा इस समझौते में शामिल नहीं किया गया था। यह अब भी अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच सबसे बड़े विवादित मुद्दों में से एक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed