फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump slams Israel’s response to Iran, says they’ve been fighting so long, they’re confused

Iran Vs Israel: ट्रंप का दावा- सीजफायर लागू, इस्राइल नहीं करेगा हमला; ईरान फिर नहीं बना पाएगा परमाणु ठिकाने

Tue, 24 Jun 2025 04:54 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 24 Jun 2025 04:54 PM IST
सार

West Asia Unrest: पश्चिम एशिया में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। ईरान-इस्राइल के बीच कुछ घंटे पहले लागू युद्धविराम टूट गया। जिसकी अमेरिकी राष्ट्रपति ने आलोचना की और दोनों देशों से नाराजगी जाहिर की। हालांकि इसके कुछ देर बाद उन्होंने बताया कि दोनों देशों में युद्धविराम लागू है।

विज्ञापन
Trump slams Israel’s response to Iran, says they’ve been fighting so long, they’re confused
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इस्राइल की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने कुछ देर बाद फिर से जानकारी साझा की है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा- 'इस्राइल ईरान पर हमला नहीं करेगा। सभी विमान पलटकर घर लौटेंगे और ईरान के प्रति दोस्ताना 'प्लेन वेव' करेंगे। किसी को कोई नुकसान नहीं होगा, युद्धविराम लागू है!' वहीं इसके कुछ देर बाद ही ट्रंप ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा- ईरान कभी भी अपनी परमाणु सुविधाओं का पुनर्निर्माण नहीं करेगा!
विज्ञापन



विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुष्टि की है कि वह ईरान में शासन परिवर्तन की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, क्योंकि अस्थायी युद्ध विराम लागू हो गया है। वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद ईरान के खिलाफ कठोर हमले को रोक दिया है।

युद्धविराम उल्लंघन पर ट्रंप ने जताई थी नाराजगी
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान और इस्राइल दोनों ने युद्धविराम के नियमों का उल्लंघन किया है। यह युद्धविराम मंगलवार तड़के से लागू होना था, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद दोनों देशों की ओर से हमले हुए। ट्रंप ने इस्राइल को चेतावनी दी है कि वह अपने पायलटों को तुरंत घर बुलाए और बमबारी बंद करे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा- इस्राइल, बम मत गिराओ। अगर तुम ऐसा करते हो तो यह बड़ा उल्लंघन होगा। अपने पायलटों को तुरंत वापस बुलाओ!



ट्रंप ने नाटो सम्मेलन के लिए हेग रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'उन्होंने (ईरान ने) युद्धविराम तोड़ा, लेकिन इस्राइल ने भी ऐसा किया। मैं इस्राइल से खुश नहीं हूं।'
 
यह भी पढ़ें - Ceasefire: 'युद्ध विराम के ढाई घंटे बाद ईरान ने दागीं मिसाइलें'; इस्राइल ने बताया संघर्ष से क्या हासिल हुआ

युद्धविराम के बाद क्या हुआ?
मंगलवार सुबह इस्राइल ने आरोप लगाया कि ईरान ने युद्धविराम लागू होने के बाद उसके हवाई क्षेत्र में मिसाइलें दागीं। ईरान की सेना ने इस बात से इनकार किया, लेकिन उत्तरी इस्राइल में विस्फोट और सायरन की आवाजें सुनाई दीं। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने दो ईरानी मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया।

12 दिन के संघर्ष के बाद लागू हुआ था युद्धविराम
यह संघर्ष 12 दिन पहले शुरू हुआ था, जब इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया।  इस्राइल का दावा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि ईरान कहता है कि उसका कार्यक्रम शांतिपूर्ण है। इस बीच अमेरिका ने भी हमलों में हिस्सा लिया और ईरान के परमाणु ठिकानों पर बंकर-बस्टर बम गिराए।

यह भी पढ़ें - Operation Sindhu: इस्राइल से लौटे 594 भारतीय नागरिक, MEA बोला- विदेश में भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

युद्धविराम की कोशिश और संकट
सोमवार को ईरान ने कतर स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जवाबी हमला किया। इसके बाद ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की, जिसे दोनों देशों ने स्वीकार किया था। लेकिन ताजा हमलों के बाद इस युद्धविराम पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं इस्राइल के वित्त मंत्री बेत्सालेल स्मोटरिच ने एक्स पर लिखा, 'तेहरान कांपेगा', जिससे यह साफ हो गया कि संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed