{"_id":"685a5ac14c895e77f60af55c","slug":"iran-fired-missiles-two-and-a-half-hours-after-the-ceasefire-israel-told-what-was-achieved-from-the-struggle-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ceasefire: 'युद्ध विराम के ढाई घंटे बाद ईरान ने दागीं मिसाइलें'; इस्राइल ने बताया संघर्ष से क्या हासिल हुआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ceasefire: 'युद्ध विराम के ढाई घंटे बाद ईरान ने दागीं मिसाइलें'; इस्राइल ने बताया संघर्ष से क्या हासिल हुआ
Tue, 24 Jun 2025 01:29 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:29 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद इस्राइल ईरान के बीच युद्ध विराम हुआ। इसके बाद इस्राइल ने दावा किया कि ईरान ने युद्ध विराम के ढाई घंटे बाद मिसाइलें दागीं। इस्राइल ने यह भी बताया कि ईरान के साथ संघर्ष में उसे क्या हासिल हुआ?
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान संघर्ष विराम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दखल के बाद ईरान के साथ हुए संघर्ष विराम को लेकर इस्राइल ने बड़ा दावा किया है। इस्राइल ने कहा है कि युद्ध विराम के ढाई घंटे बाद ईरान ने मिसाइल दागीं। वहीं इस्राइल ने यह भी बताया कि ईरान के साथ संघर्ष में उसे क्या हासिल हुआ? इस्राइल ने कहा कि उसने हमलों के जरिये ईरान को करारा झटका दिया।
विज्ञापन
ढाई घंटे बाद आईं ईरानी मिसाइलें
इस्राइल ने कहा कि उसने मंगलवार को युद्धविराम शुरू होने के दो घंटे से अधिक समय बाद ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों की पहचान की। इसके बाद उत्तरी इस्राइल में सायरन बजने लगे। बीरशेवा में गिरी ईरानी मिसाइल ने इमारत को नुकसान पहुंचाया और चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ऑपरेशन राइजिंग लॉयन सफल रहा
संघर्ष विराम के बाद इस्राइली सरकार ने एक बयान जारी किया। इसमें इस्राइल ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई। इसमें रक्षा मंत्री, आईडीएफ चीफ-ऑफ-स्टाफ और मोसाद के निदेशक शामिल थे। बैठक में बताया गया कि इस्राइल का ऑपरेशन राइजिंग लॉयन सफल रहा। इस्राइल ने अपने ऊपर से दोहरे अस्तित्वगत खतरे को हटा दिया है। पहला परमाणु मुद्दे और दूसरा बैलिस्टिक मिसाइलों के मामले में।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: युद्ध विराम पर सहमत हुए इस्राइल-ईरान; ट्रंप के एलान के बाद से जारी संशय पर विराम
आईडीएफ ने तेहरान के ऊपर आसमान में पूरी हवाई श्रेष्ठता हासिल कर ली। साथ ही सैन्य नेतृत्व को करारा झटका दिया। ईरान के मुख्य शासन के लक्ष्यों को नष्ट कर दिया। इस्राइल ने कहा कि आईडीएफ ने तेहरान के मध्य में शासन के ठिकानों पर भी हमला किया। आतंकवादी शासन के प्रमुख अर्द्धसैन्य रेवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के सैकड़ों आतंकवादियों को खत्म किया है। साथ ही एक अतिरिक्त वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक को मार गिराया है।
राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद: इस्राइल
इस्राइल ने कहा कि इस्राइल राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका को उनके रक्षात्मक समर्थन और ईरानी परमाणु खतरे को दूर करने में उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद देता है। ऑपरेशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के मद्देनजर और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पूर्ण समन्वय में इस्राइल राष्ट्रपति ट्रंप के द्विपक्षीय युद्ध विराम के प्रस्ताव से सहमत है। हम युद्ध विराम के किसी भी उल्लंघन का जोरदार तरीके से जवाब देंगे। इस्राइल के नागरिकों को तब तक आईडीएफ होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करना जारी रखना चाहिए जब तक कि युद्ध विराम का पूर्ण पालन सत्यापित नहीं हो जाता।
ये भी पढ़ें: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच ठप हुईं वैश्विक हवाई उड़ानें, रद्द करनी पड़ीं 750 से ज्यादा फ्लाइट्स
हमने दो बड़े खतरों को दूर किया
इस्राइल सरकार ने कहा कि हमारे दिल उन परिवारों के साथ हैं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और हम उन लोगों के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं जो घायल हुए हैं। ऑपरेशन राइजिंग लॉयन में इस्राइल ने महान ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं और खुद को दुनिया की प्रमुख शक्तियों की पहली पंक्ति में रखा। यह इस्राइल के लोगों और उसके लड़ाकों के लिए एक बड़ी सफलता है, जिन्होंने हमारे देश के लिए दो अस्तित्वगत खतरों को दूर किया और इस्राइल की अनंतता सुनिश्चित की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन