फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump signs first round of executive orders, asserts control of federal workforce

Trump: आव्रजन पर अंकुश-जीवाश्म ईंधन उत्पादन को बढ़ावा, राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने इन आदेशों पर किए हस्ताक्षर

Tue, 21 Jan 2025 06:53 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 21 Jan 2025 06:53 AM IST
सार

शपथ ग्रहण के बाद कैपिटल वन एरेना में राष्ट्रपति परेड़ का मुआयना करने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। अपने दूसरे भाषण के दौरान उन्होंने कहा हम पिछले प्रशासन के लगभग 80 विनाशकारी और कट्टरपंथी कार्रवाइयों को रद्द करने के लिए पहले कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। 

विज्ञापन
Trump signs first round of executive orders, asserts control of federal workforce
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI/Reuters

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने सोमवार को भारतीय समय के अनुसार रात 10:31 बजे ट्रंप को 47वें राष्ट्रपति की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद वे कैपिटल वन एरेना पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति परेड का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इनमें प्रमुख थे आव्रजन पर अंकुश लगाना, जीवाश्म ईंधन उत्पादन को बढ़ावा देना और पर्यावरण संबंधी नियमों को वापस लेना शामिल था, विशेष तौर पर पेरिस जलवायु समझौता। 

विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद कैपिटल वन एरेना में राष्ट्रपति परेड़ का मुआयना करने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। अपने दूसरे भाषण के दौरान उन्होंने कहा हम पिछले प्रशासन के लगभग 80 विनाशकारी और कट्टरपंथी कार्रवाइयों को रद्द करने के लिए पहले कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान अपने आदेशों के बारे में बताते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता मेक्सिको के साथ अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करना है । इस बाबत सभी अवैध प्रवेश तुरंत रोक दिए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हम लाखों-करोड़ों अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करेंगे। ट्रंप ने यह भी कहाकि सीमा पर सैनिकों की तैनाती के लिए वह तुरंत आदेश देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले उन्होंने 'संघीय सरकार को बोलने की स्वतंत्रता की बहाली का आदेश देने और स्वतंत्र भाषण की सरकारी सेंसरशिप को आगे बढ़ने से रोकने के निर्देश' पर हस्ताक्षर किए। साथ ही उन्होंने 'संघीय सरकार को पिछले प्रशासन के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सरकार के हथियारीकरण को समाप्त करने के निर्देश' पर भी हस्ताक्षर किए। 

भीड़ की ओर ट्रंप ने फेंके पेन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैपिटल वन एरेना में कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के बाद भीड़ में अपनी कलम फेंकी। इस दौरान लोग पेन के साथ सेल्फी खींचते नजर आए। 


मेरा एक बेटा बहुत लंबा है
वहीं, अपने संबोधन के दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को अपने परिवार के बारे में बताया। अपने बेटे बैरन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा एक बहुत लंबा बेटा है। ट्रंप ने आगे कहा कि बैरन को युवाओं के रुख के बारे में पता था। हमने युवा वोट 36 नंबरों से जीता। उन्होंने कहा कि मेक अमेरिकी ग्रेट अमेरिका हमारे देश और दुनिया के इतिहास में सबसे सफल राजनीतिक अभियान, आंदोलन था। अभी हमारा काम ख़त्म नहीं हुआ है। हमें अभी बहुत लंबा सफ़र तय करना है।

इस्राइली बंधकों के परिजनों से भी मिले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कैपिटल वन एरिना में इस्राइली बंधकों के परिजनों से भी मुलकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed