फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump shortlists five people for National Security Advisor

ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के लिए तय किए पांच लोगों के नाम, किसी एक को मिलेगी जिम्मेदारी

Wed, 18 Sep 2019 10:24 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 18 Sep 2019 10:24 AM IST
सार

  • ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के लिए पांच नामों का चयन किया
  • इन पांच लोगों में से किसी एक का इस पद के लिए चयन किया जाएगा

विज्ञापन
Trump shortlists five people for National Security Advisor
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद के लिए पांच लोगों के नाम छांटे हैं। ट्रंप ने एक हफ्ता पहले जॉन बोल्टन को बड़ी गलतियां करने और प्रशासन के अनुरूप काम नहीं करने का हवाला देते हुए निकाल दिया था।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि एनएसए के लिए छांटे गये पांच नाम- रॉबर्ट ओ’ब्रायन, रिक वाडेल, लीसा गॉर्डन-हेगर्टी, फ्रेड फ्लीट्ज और कीथ केलॉग हैं। हालांकि व्हाइट हाउस ने बताया कि यह अंतिम सूची नहीं है। ट्रंप ने पिछले सप्ताह 11 सितंबर को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन को यह कहते हुए निकाल दिया कि वह उनके कई सुझावों से असहमत हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने बोल्टन को निकालने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ बड़ी गलतियां की थी और उनके कार्य प्रशासन के अनुरूप नहीं थे।

ओ’ब्रायन विदेश मंत्रालय में बंधक मामलों के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत के रूप में कार्यरत हैं। मेजर जनरल वाडेल 2017-2018 में ट्रम्प के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। वर्तमान में, वह ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष के सहायक के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गॉर्डन-हेगर्टी वर्तमान में ऊर्जा विभाग में परमाणु सुरक्षा के अवर मंत्री हैं और राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन के प्रशासक हैं।

जनरल केलॉग अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं और फ्लीट्ज बोल्टन के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ और सीआईए के पूर्व विश्लेषक हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed