फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump says US seized Iranian-flagged cargo ship near Strait of Hormuz that tried to pass blockade

ट्रंप का दावा: अमेरिका ने जब्त किया ईरानी मालवाहक जहाज, होर्मुज के पास घेराबंदी तोड़ने की कर रहा था कोशिश

Mon, 20 Apr 2026 02:33 AM IST
Nirmal Kant पीटीआई, वॉशिंगटन।
पीटीआई, वॉशिंगटन। Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 20 Apr 2026 02:33 AM IST
सार

पाकिस्तान में संभावित दूसरे दौर की वार्ता से पहले अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनकी नौसेना ने एक ईरानी जहाज को जब्त किया है, जो उसकी ओर से कई गई नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Trump says US seized Iranian-flagged cargo ship near Strait of Hormuz that tried to pass blockade
होर्मुज का रास्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के ध्वज वाला एक मालवाहक जहाज जब्त कर लिया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उसकी नौसैनिक घेराबंदी से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पिछले सप्ताह ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी शुरू होने के बाद पहली बड़ी घटना है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या दावा किया?
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस जहाज को अमेरिकी नौसेना के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर ने ओमान की खाड़ी में रोका। इसे रुकने की चेतावनी दी गई लेकिन उसने आदेश नहीं माना और इसके बाद नौसेना ने 'सीधा हमला कर इंजन कक्ष में छेद कर दिया' और जहाज को रोक दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जहाज पर अमेरिकी मरीन तैनात हैं और वे अंदर की जांच कर रहे हैं कि उसमें क्या सामग्री मौजूद है। इस जहाज का नाम 'तोस्का' बताया जा रहा है।

वार्ता से पहले तनावपूर्ण स्थिति
इस घटना पर ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस कदम ने पहले से जारी तनावपूर्ण स्थिति को और गंभीर बना दिया है। यह घटना उस समय सामने आई, जब ट्रंप ने पहले घोषणा की थी कि अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को पाकिस्तान जाकर ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत करेंगे। इससे दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही थी।

ईरान ने वार्ता में शामिल होने की पुष्टि नहीं की
ईरान ने अब तक इस बातचीत में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि कूटनीति से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच अभी भी बड़ी खाई बनी हुई है।

इस्लामाबाद में बढ़ाई गई सुरक्षा
पाकिस्तान ने भी दूसरे दौर की वार्ता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, मध्यस्थ देशों की मदद से बातचीत की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और अमेरिकी सुरक्षा टीमें पहले से ही पाकिस्तान में मौजूद हैं।

जेडी वेंस करेंगे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस के अनुसार, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और उनके साथ स्टीव विटकॉफ तथा जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे, जिन्होंने पहले दौर की लंबी वार्ता में भी भाग लिया था।


ये भी पढ़ें: ईरान से दूसरे दौर की वार्ता के लिए आज इस्लामाबाद पहुंचेंगे अमेरिकी वार्ताकार, बढ़ाई गई सुरक्षा

अमेरिका की ओर से नए प्रस्ताव मिले: ईरान
ईरान ने शनिवार को कहा था कि उसे अमेरिका की ओर से नए प्रस्ताव मिले हैं। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्षों के रुख में कितना बदलाव आया है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्र पर प्रभाव और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण वार्ता के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं, जिन पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है।

ट्रंप ने एक बार फिर सख्त चेतावनी दी और कहा कि अगर ईरान अमेरिकी समझौते को स्वीकार नहीं करता है, तो अमेरिका ईरान के हर बिजली संयंत्र और हर पुल को निशाना बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed