{"_id":"68532f71761d096781053760","slug":"trump-says-supporters-more-in-love-with-him-than-ever-as-involvement-in-iran-roils-maga-world-news-in-hindi-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'मेरे चाहने वाले अब मुझसे और ज्यादा प्यार करते हैं', MAGA समर्थकों की नाराजगी की अटकलों पर ट्रंप का जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'मेरे चाहने वाले अब मुझसे और ज्यादा प्यार करते हैं', MAGA समर्थकों की नाराजगी की अटकलों पर ट्रंप का जवाब
Thu, 19 Jun 2025 02:58 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:58 AM IST
सार
ईरान-इस्राइल तनाव के बीच संभावित सैन्य फैसलों पर आलोचना झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके समर्थक अब पहले से ज्यादा उनसे प्यार करते हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कुछ लोग नाराज हो सकते हैं, लेकिन बहुमत आज भी उनके साथ है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोेनास
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- व्हाइट हाउस
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को यह कहकर विवाद को शांत करने की कोशिश की कि उनके समर्थक अब उनसे पहले से भी ज्यादा प्यार करते हैं। व्हाइट हाउस में एक नया झंडा लगाने के कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि मेरे समर्थक आज मुझसे पहले से भी ज्यादा प्यार करते हैं, और मैं भी उनसे उतना ही प्यार करता हूं। चुनाव के समय जितना प्यार था, उससे भी ज्यादा।
विज्ञापन
हालांकि, ट्रंप ने यह भी माना कि कुछ लोग उनके संभावित फैसलों से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शायद नाखुश हैं, लेकिन कुछ बहुत खुश भी हैं। और कई लोग, जो पहले मेरे समर्थक नहीं थे, वे भी अब खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रं का ये बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप के कुछ कट्टर समर्थक उनके संभावित सैन्य फैसलों को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- US: मेक्सिको के जलिस्को कार्टेल के नेताओं पर अमेरिका में प्रतिबंध, ड्रग्स तस्करी-हत्या में शामिल होने का आरोप
विज्ञापन
ईरान पर सैन्य कार्रवाई पर क्या बोले ट्रंप?
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर भी खुलकर बातचीत की। ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर कहा कि मैं कर सकता हूं, मैं नहीं भी कर सकता हूं.. किसी को नहीं पता कि मैं क्या करूंगा। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने व्हाइट हाउस के 'सिचुएशन रूम' में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ बैठक की थी। हालांकि बुधवार को रक्षा मंत्री पीट हेकसेथ ने सांसदों से कहा कि ट्रंप को ईरान से निपटने के कई विकल्प दिए गए हैं, लेकिन यह साफ नहीं किया कि अमेरिकी सेना इस्र् इल के साथ मिलकर कोई कार्रवाई करेगी या नहीं।
ये भी पढ़ें:- Donald Trump: ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक सीजफायर का राग; कहा- मुझे पाकिस्तान से प्यार, PM मोदी शानदार व्यक्ति
MAGA समर्थकों की नाराजगी
गौरतलब है कि इस्राइल और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भूमिका हमेशा से ही सवालों के घेरे में रही है। इसी बीच उनके अमेरिका फर्स्ट सिद्धांत के समर्थकों जैसे कि सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन, टकर कार्लसन और चार्ली किर्क ने ट्रंप को उनके 2024 के वादों की याद दिलाई खासकर यह वादा कि वे अमेरिका को विदेशों के युद्धों से दूर रखेंगे।