फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says, No hurry to resolve trade issue with China

चीन के साथ व्यापार सौदे की कोई हड़बड़ी नहीं : ट्रंप

Thu, 14 Mar 2019 02:29 PM IST
Trainee Trainee भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 14 Mar 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump says, No hurry to resolve trade issue with China
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें चीन के साथ व्यापार समझौते को लेकर कोई हड़बड़ी नहीं है। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव सुलझाने को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों पक्ष पिछले साल दिसंबर से इस बारे में बातचीत कर रहे हैं। इस बीच यह भी खबर है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस महीने फ्लोरिडा में ट्रंप के साथ मार-अ-लागो रिसॉर्ट में होने वाली संभावित मुलाकात को आगे टाल दिया है।

विज्ञापन


ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। हम देखेंगे कि कब यह पूरा होगा। मुझे कोई हड़बड़ी नहीं है। मैं बस यह चाहता हूं कि समझौता सही हो, जो कि सबसे महत्वपूर्ण है। किसी ने कहा कि मैं हड़बड़ी में हूं। नहीं, मुझे बिलकुल कोई हड़बड़ी नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी हमें शुल्क से अरबों-खरबों डॉलर मिल रहे हैं। यही कारण है कि मुझे कोई हड़बड़ी नहीं है। सौदा सही होना चाहिये और यह हमारे लिये बढ़िया होना चाहिये। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम कोई सौदा नहीं करने जा रहे हैं। हालांकि मैं कहना चाहूंगा कि यह सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि शी ऐसा बिलकुल नहीं चाहेंगे जैसा पिछले महीने हनोई में हुआ जब उत्तर कोरिया से पेश किया गया सौदा अमेरिका के हित में नहीं होने पर ट्रंप ने सम्मेलन से खुद को बाहर कर लिया।


शी की प्रस्तावित यात्रा के रद्द होने के बारे में ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है, राष्ट्रपति शी को यह मालूम है कि मैं ऐसा आदमी हूं जो सौदा नहीं होने पर सम्मेलन छोड़ देना पसंद करता है। आपको मालूम है, हमेशा यह संभव है कि ऐसा हो सकता है, और संभवत: वह ऐसा नहीं चाहते हों। यह एक कारण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed