फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump says Google is dedicated to US Army after meeting Sundar Pichai

सुंदर पिचाई से मिलने के बाद ट्रंप ने कहा, गूगल चीन नहीं अमेरिका के साथ है

Thu, 28 Mar 2019 03:56 PM IST
अनिल पांडेय वल्ड डेस्क, अमर उजाला
वल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Trump says Google is dedicated to US Army after meeting  Sundar Pichai
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई से मुलाकात के बाद कहा कि गूगल अमेरिकी सेना के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। इससे पहले ट्रंप ने गूगल पर चीन और उसकी सेना की मदद करने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने हाल में कहा था कि गूगल अमेरिका की नहीं बल्कि चीन और उसकी सेना की मदद कर रहा है।

विज्ञापन

 

पिचाई से व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद ट्रंप ने बुधवार को कहा कि पिचाई के साथ बैठक काफी अच्छी रही। पिचाई ने दृढ़तापूर्वक कहा कि वह चीन की सेना के नहीं बल्कि अमेरिकी सेना के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पिचाई के साथ राजनीतिक निष्पक्षता और विभिन्न चीजों पर चर्चा की, जिनमें गूगल देश के लिए कुछ कर सकता है। बैठक बहुत अच्छी तरह से सम्पन्न हुई। पिचाई की ओर से बैठक को लेकर फिलहाल कोई ट्वीट नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी राष्ट्रपति के साथ हुई फलदायी बातचीत को लेकर खुश है। उन्होंने कहा कि हम उभरती हुई प्रौद्योगिकियों की वृद्धि और अमेरिकी सरकार के साथ काम करने की हमारी प्रतिबद्धता को लेकर राष्ट्रपति के साथ फलदायी बातचीत से प्रसन्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed