फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump removed two officers who testimony against him during the impeachment process

ट्रंप ने महाभियोग प्रक्रिया के दौरान अपने खिलाफ गवाही देने वाले दो अधिकारियों को हटाया

Sat, 08 Feb 2020 11:50 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Feb 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Trump removed two officers who testimony against him during the impeachment process
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महाभियोग की कार्रवाई के दौरान अपने खिलाफ गवाही देने वाले दो अफसरो को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दोनों अफसरों ने प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की कार्रवाई के दौरान संसदीय समिति के समक्ष ट्रंप के खिलाफ गवाही दी थी। गौरतलब है कि तीन दिन पहले सीनेट ने ट्रंप को सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

व्हाइट हाउस से बाहर निकलने वाले ये दो अधिकारी यूरोपीय संघ में अमेरिका के राजदूत गोर्डन सोंडलैंड और व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद पर यूक्रेन मामलों के विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट कर्नल एलेक्जेंडर विंडमैन हैं।

विज्ञापन

 

विंडमैन और सोंडलैंड दोनों ही डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की सुनवाई के दौरान मुख्य गवाह थे। सोंडलैंड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मुझे आज बताया गया कि राष्ट्रपति यूरोपीय संघ में बतौर अमेरिकी राजदूत मुझे तत्काल वापस बुलाना चाहते हैं। सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विंडमैन को व्हाइट हाउस से बाहर निकाले जाने के बाद उनके वकील ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल को सच बोलने के लिए पद से हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंडमैन के वकील डेविड प्रेसमैन ने एक बयान में कहा कि किसी भी अमेरिकी नागरिक के दिमाग में इसे लेकर संदेह नहीं होगा कि इस इंसान को पद से क्यों हटाया गया, क्यों अब इस देश में व्हाइट हाउस में सेवा दे रहा एक सैनिक और कम हो गया है। प्रेसमैन ने कहा कि उनकी प्रतिष्ठा, सही करने की उनकी प्रतिबद्धता ने सत्ता में बैठे लोगों को भयभीत किया है।


व्हाइट हाउस ने महाभियोग मामले से जुड़े इन दो अधिकारियों की बर्खास्तगी पर कोई टिप्पणी नहीं की है। व्हाइट हाउस ने विंडमैन के जुड़वा भाई लेफ्टिनेंट कर्नल येवगेनी विंडमैन को भी पद से हटा दिया है। दोनों व्हाइट हाइस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का हिस्सा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed