फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump rally shooter was registered Republican; Would have voted for first time in November

Trump Shooting: रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा था ट्रंप का हमलावर, इस साल पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में डालता वोट

Sun, 14 Jul 2024 04:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Jul 2024 04:30 PM IST
सार

Donald Trump Shooting: अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां चलाने वाले हमलावर की पहचान कर ली है। वह पिट्सबर्ग के बेथेल पार्क का रहने वाला था। 

विज्ञापन
Trump rally shooter was registered Republican; Would have voted for first time in November
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में इस साल आम चुनाव के लिए मतदान होना है। उससे पहले सभी सियासी दलों के नेता जोर-शोर से अपने प्रचार में जुटे हैं। इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी की पहचान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई है, जो रिपब्लिन पार्टी से जुड़ा हुआ था। उसकी उम्र 20 साल थी और वह नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार मतदान करने वाला था। 

विज्ञापन


बेथेल पार्क का रहने वाला था क्रुक्स
अधिकारियों ने कहा कि क्रुक्स पिट्सबर्ग के बेथेल पार्क उपनगर में रहता था। ये जगह ट्रंप के रैली स्थल से करीब 56 किलोमीटर दक्षिण में हैं। ट्रंप रैली में ऊंचे स्थान पर थे। इस दौरान पर क्रुक्स ने गोली चलाई। जिसके बाद सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने उसे गोली मारकर मार गिराया। 
विज्ञापन


मतदाता सूची में हमलावर का नाम 
सीएनएन के मुताबिक, क्रुक्स ने पहले डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े समूह में एक छोटा सा योगदान दिया था। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसने 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से स्नातक किया था। पेन्सिल्वेनिया की मतदाता सूची के मुताबिक, आरोपी रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा हुआ था और मतदाता के रूप में पंजीकृत था। सीएनएन ने कहा कि वह इस साल राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने का पात्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर के पिता ने क्या कहा
देश के चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि थॉमस क्रुक्स का नाम चंदा देने वालों की सूची में है और उसने जनवरी 2021 में डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े एक समूह के प्रोग्रेसिव टर्नआउट प्रोजेक्ट के लिए 15 डॉलर दिए थे। हमलावर के पिता ने कहा कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में वहां क्या हुआ। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के बारे में बोलने से पहले कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बात करेंगे। 


क्रुक्स की डीएनए और बायोमेट्रिक जांच
एफबीआई के पिट्सबर्ग कार्यालय के एक अधिकारी केविन रोजेक ने शनिवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमलावर के शव की पहचान नहीं की गई थी इसलिए उसकी डीएनए और बायोमेट्रिक जांच करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि रैली में मौजूद एक व्यक्ति की गोलीबारी में मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed