फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump: Pompeo won't take on duties of US National Security Advisor

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को लेकर ट्रंप ने कहा- विदेश मंत्री पोम्पियो नहीं हैं पद के दावेदार

Fri, 13 Sep 2019 10:23 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 13 Sep 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Trump: Pompeo won't take on duties of US National Security Advisor
Donald Trump - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ देश के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नहीं होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह पोम्पिओ से जॉन बोल्टन की जगह लेने के लिए कहेंगे, इस पर ट्रंप ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि वह (पोम्पिओ) वहां अपने साथ किसी के रहने का समर्थन करते हैं और मैं भी। ट्रंप ने पोम्पिओ को शानदार शख्स बताया और कहा कि वह उनके साथ बहुत अच्छी तरह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समन्वय करने के काम को लेकर 15 उम्मीदवारों की समीक्षा कर रहे हैं।

बोल्टन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद से हटाए जाने के बाद से मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं कि ट्रंप पोम्पिओ को विदेश मंत्री के साथ साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद भी संभालने के लिए कह सकते हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने पहले कहा था कि वह पांच उम्मीदवारों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्हें अगले हफ्ते तक इन पांचों में से किसी एक का चुनाव करना है। ऐसी चर्चा थी कि पोम्पियो अमेरिका के शीर्ष राजनयिक और राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, दोनों हो सकते हैं, पहले भी हेनरी किसिंजर पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के साथ इस प्रकार कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed