फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Pensilvenia rally gunman FBI chief laptop used shows Google search Oswald from Kennedy Distance

FBI: 'पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी को कितनी दूरी से मारी थी गोली', ट्रंप पर गोली चलाने वाले ने किया था गूगल सर्च

Wed, 24 Jul 2024 10:21 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंटगन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंटगन Published by: बशु जैन Updated Wed, 24 Jul 2024 10:21 PM IST
सार

13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने ट्रंप पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। बाद में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की जवाबी कार्रवाई में हमलावर क्रुक्स को मौके पर ही ढेर कर दिया था।

विज्ञापन
Trump Pensilvenia rally gunman FBI chief laptop used shows Google search Oswald from Kennedy Distance
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने के मामले की जांच कर रही एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने कहा कि ट्रंप पर गोली चलाने वाले ने पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या का प्लान देखा था। युवक ने छह जुलाई को गूगल पर सर्च किया था कि पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को ली हार्वे ओसवाल्ड ने कितनी दूरी से गोली मारी थी? इससे पहले जांच के दौरान एफबीआई ने युवक के घर से हथियार और कई अन्य सबूत बरामद किए थे। 

विज्ञापन


13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने ट्रंप पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। बाद में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की जवाबी कार्रवाई में हमलावर क्रुक्स को मौके पर ही ढेर कर दिया गया था।
विज्ञापन


ट्रंप पर हमले के बाद जब पुलिस ने थॉमस क्रुक्स के घर के घर छापा मारा तो उन्हें तलाशी में क्रुक्स की कार से विस्फोटक डिवाइस भी प्राप्त हुई। साथ ही उसके घर पर दर्जनभर हथियार भी बरामद हुए। जांच में ये भी पता चला है कि हमले से पहले हमलावर ने डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बारे में ऑनलाइन सर्च किया था। हमलावर ने पेंसिल्वेनिया में ट्रंप की रैली की तारीख भी सर्च की थी। साथ ही अगस्त में होने वाले डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के बारे में भी सर्च किया था। जांच में ये भी पता चला है कि हमलावर ने हमले से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। सोशल मीडिया मंच स्टीम पर साझा पोस्ट में हमलावर ने लिखा था कि '13 जुलाई को उसका भी प्रीमियर है और देखते हैं कि क्या होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी किया था दावा
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ट्रंप पर गोली चलाने वाले शूटर के पिता ने हमले से पहले पुलिस को फोन किया था। इस फोन में हमलावर के पिता ने अपनी एआर-15 राइफल के गायब होने और अपने बेटे को लापता होने को लेकर चिंता जाहिर की थी। इस नए दावे से भी सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठ गए हैं जो पहले ही ट्रंप की सुरक्षा में कथित चूक को लेकर निशाने पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed