{"_id":"5c70d27abdec22736436b78d","slug":"trump-opted-for-kelly-craft-to-be-appointed-ambassador-to-the-united-nations","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने कनाडा में राजदूत केली क्राफ्ट को संयुक्त राष्ट्र में राजदूत नियुक्त करने के लिए चुना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने कनाडा में राजदूत केली क्राफ्ट को संयुक्त राष्ट्र में राजदूत नियुक्त करने के लिए चुना
Sat, 23 Feb 2019 12:20 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Instagram
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह कनाडा में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट को संयुक्त राष्ट्र में अगले राजदूत के रूप में नामित कर रहे हैं। ट्रंप ने दो ट्वीट किये, जिसमें उन्होंने लिखा कि केली ने उत्कृष्टता के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया है और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके नेतृत्व में हमारे देश का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व किया जाएगा।
विज्ञापन
अगर अमेरिकी सीनेट केली के नाम की पुष्टि कर देती है तो निक्की हेली के इस्तीफे बाद से खाली हुए इस पद पर उनकी नियुक्ति की जाएगी। निक्की हेली ने पिछले साल के अंत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन