फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump on Taiwan-China issue says Last thing we need right now is a war

Trump on Taiwan-China issue: 'हमें अभी किसी युद्ध की जरूरत नहीं', ताइवान-चीन विवाद पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप

Sat, 16 May 2026 02:24 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 16 May 2026 02:24 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ताइवान की आजादी के सख्त खिलाफ हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका को अभी 9,500 मील दूर किसी युद्ध की जरूरत नहीं है। ट्रंप ने ताइवान को अमेरिकी सेना भेजने के सवाल पर जवाब देने से इनकार कर दिया। साथ ही, ट्रंप ने कहा कि चीन होर्मुज जलमार्ग खोलने के लिए ईरान पर दबाव डालेगा क्योंकि चीन वहां के तेल पर बहुत अधिक निर्भर है। आइए, पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Trump on Taiwan-China issue says Last thing we need right now is a war
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एक्स@WhiteHouse

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन और ताइवान के बीच चल रहे भारी तनाव को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस समय अमेरिका को किसी भी युद्ध की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है, खासकर ऐसे युद्ध की जो 9,500 मील दूर हो। यह बयान वैश्विक राजनीति और कूटनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। ट्रंप ने यह बात एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही, जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी लंबी और अहम चर्चाओं का खुलासा किया।

विज्ञापन




ट्रंप ने आगे बताया कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ताइवान और ईरान के मुद्दे पर बहुत गहराई से बातचीत की है। ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग ताइवान की आजादी की लड़ाई के सख्त खिलाफ हैं, क्योंकि ऐसा होने पर एक बहुत बड़ा और खतरनाक टकराव हो सकता है। ट्रंप ने शी जिनपिंग की तारीफ करते हुए उन्हें एक शानदार व्यक्ति बताया। ट्रंप ने कहा कि जब ताइवान का मुद्दा उठा, तो उन्होंने सिर्फ शी जिनपिंग की बात सुनी और उस पर अपनी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाशिंगटन में हुई सफल बातचीत: इस्राइल-लेबनान के बीच 45 दिन तक बढ़ा युद्धविराम, अब इस दिन होगी अगली अहम बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


1982 के समझौते और हथियारों की बिक्री पर ट्रंप ने क्या कहा?
पत्रकारों ने जब ट्रंप से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा 1982 में दिए गए उस भरोसे के बारे में पूछा, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ताइवान को हथियार बेचने पर चीन से सलाह नहीं लेगा, तो ट्रंप ने इसका बेबाकी से जवाब दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि 1982 अब बहुत पुरानी बात हो चुकी है। उन्होंने साफ किया कि बातचीत के दौरान खुद चीनी राष्ट्रपति ने यह मुद्दा उठाया था। ट्रंप ने कहा कि वे 1982 के समझौते का हवाला देकर बातचीत से पीछे नहीं हट सकते थे। इसलिए दोनों नेताओं ने ताइवान और उसे हथियारों की बिक्री के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। ट्रंप ने कहा कि इस पर वह जल्द ही कोई फैसला लेंगे, लेकिन अभी 9,500 मील दूर एक युद्ध अमेरिका की आखिरी जरूरत है।


क्या अमेरिका अपनी सेना ताइवान भेजेगा?
जब राष्ट्रपति ट्रंप से यह सीधा सवाल पूछा गया कि अगर ताइवान पर कोई संकट आता है, तो क्या अमेरिका अपनी सेना वहां भेजेगा? इस पर ट्रंप ने कोई भी साफ जवाब देने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने कहा कि इस बात का जवाब सिर्फ उन्हें पता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने बताया कि यही सवाल खुद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी उनसे पूछा था कि क्या अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा? इसके जवाब में ट्रंप ने शी जिनपिंग से भी यही कहा था कि वह इन मामलों पर खुलकर बात नहीं करते हैं।

होर्मुज जलमार्ग और ईरान को लेकर ट्रंप ने क्या दावा किया?
ताइवान के अलावा ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच ईरान और होर्मुज जलमार्ग को लेकर भी अहम चर्चा हुई। ट्रंप ने दावा किया कि शी जिनपिंग खुद ईरान पर दबाव डालेंगे ताकि होर्मुज का रास्ता खुला रहे। इसका कारण यह है कि चीन को अपना लगभग 40 प्रतिशत तेल होर्मुज जलमार्ग से ही मिलता है, जबकि अमेरिका को वहां से बिल्कुल तेल की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, ट्रंप ने यह भी बताया कि व्यापार के मुद्दे पर चीन के साथ उनकी बहुत अच्छी सहमति बनी है, जिससे अमेरिकी किसानों को बहुत फायदा मिलेगा। वहीं, चीनी दूतावास ने भी बयान जारी कर कहा है कि दोनों देश रणनीतिक स्थिरता का एक रचनात्मक संबंध बनाने पर सहमत हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed