फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump nominates indian-american bimal patel for important post in finance minister

ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी बिमल पटेल को वित्त मंत्रालय में अहम पद के लिए किया नामित

Fri, 14 Sep 2018 11:22 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
trump nominates indian-american bimal patel for important post in finance minister
बिमल पटेल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी बिमल पटेल को वित्त मंत्रालय के एक अहम प्रशासनिक पद के लिए नामित किया है।

विज्ञापन

जॉर्जिया के पटेल को वित्त मंत्रालय में वित्तीय संस्थाओं के सहायक मंत्री पद के लिए नामित किया गया है। फिलहाल पटेल, वित्त स्थिरता निगरानी परिषद के लिए उप सहायक मंत्री हैं।

व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी वित्तीय मंत्रालय का हिस्सा बनने से पहले पटेल वॉशिंगटन डीसी, ओ'मेल्वेनी एंड मायर्स एलएलपी के कार्यालय में वित्तीय सलाहकार एवं विनियमन नियामक के एक भागीदार तथा प्रमुख थे।
विज्ञापन


संघीय जमा बीमा निगम के निदेशक मंडल के निदेशक यिर्मयाह ओ’नॉर्टन के वरिष्ठ सलाहकार भी रहे हैं। पटेल स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में सहायक सहयोगी प्रोफेसर भी रहे हैं, वह यहां स्नातक पाठ्यक्रम के छात्रों को बैंकिंग विनियमन पढ़ाते थे

विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से बीए किया है, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में केनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से एम.पी.पी और जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर से जे.डी की पढ़ाई की है।

 (इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed