फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump named new Deputy Attorney General to replace Rosenstein

ट्रम्प ने रोसेनस्टीन की जगह लेने वाले नए डिप्टी अटॉर्नी जनरल को किया नामित

Wed, 20 Feb 2019 03:34 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Wed, 20 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Trump named new Deputy Attorney General to replace Rosenstein
WHITE HOUSE - फोटो : self

ट्रम्प प्रशासन ने जेफ्री रोसेन को नया डिप्टी अटॉर्नी नामित करने की मंगलवार को घोषणा की। वह जनरल रॉड रोसेनस्टीन की जगह लेंगे। इसके साथ ही रोसेनस्टीन की विदाई की पुष्टि हो गई है। वह अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप की जांच के एक समय प्रमुख रहे हैं। ट्रम्प की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा कि रोसेनस्टीन की जगह जेफ्री रोसेन लेंगे जो इस समय परिवहन मंत्रालय में उप मंत्री हैं। इस निर्णय की अभी सीनेट में पुष्टि होगी।

विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया ने पहले जानकारी दी थी कि रोसेनस्टीन की मध्य मार्च में इस्तीफा देने की योजना है। बिल बर्र के हाल में नए अटॉर्नी जनरल नियुक्त होने के बाद से रोसेनस्टीन की विदाई की अटकलें लगाई जा रही थीं। रोसेनस्टीन ने ही रूसी हस्तक्षेप के आरोपों की जांच के लिए विशेष वकील के तौर पर मई 2017 में रोबर्ट मुलर को नामित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed