फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump made 23 false and misleading claims everyday

828 दिनों में 10,111 बार झूठे दावे कर चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप: रिपोर्ट

Tue, 23 Jul 2019 08:53 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 23 Jul 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Trump made 23 false and misleading claims everyday
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कश्मीर मामले को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर उनसे मध्यस्थता करने के लिए कहा था।


loader

हालांकि भारत सरकार ने ट्रंप के इस विवादास्पद दावे को स्पष्ट तौर पर खारिज कर दिया। भारत का कहना है कि कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। साथ ही व्हाइट हाउस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद जारी विज्ञप्ति में 'कश्मीर' मुद्दे का जिक्र तक नहीं किया। व्हाइट हाउस ने बयान में कहा, हम शांति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि के लिए पाकिस्तान के साथ काम करना चाहते हैं।


ऐसा पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने कोई झूठ बोला हो। वह आए दिन अलग-अलग मामलों पर झूठ बोलते रहते हैं। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप रोजाना 23 बार झूठ बोलते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 अप्रैल तक ट्रंप ने 828 दिनों में 10,111 बार झूठे दावे किए हैं। इन दावों में ट्रंप की ट्विटर पर की गई पोस्ट को भी शामिल किया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि महज तीन दिन (25-27 अप्रैल) में ट्रंप ने 171 झूठे और गुमराह करने वाले दावे किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के सभी दावों का पांचवां भाग आव्रजन मुद्दे से संबंधित है। इनकी संख्या दिसंबर, 2018 के सरकारी शटडाउन के बाद से बढ़ी है।

इससे पहले वाशिंगटन पोस्ट ने ट्रंप के कार्यभार संभालने के दो साल बाद एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें कहा गया था कि ट्रंप ने इस दौरान 8,158 झूठे और भटकाने वाले दावे किए हैं। ट्रंप ने आव्रजन पर 1433, विदेश नीति पर 900, व्यापार पर 854, अर्थव्यवस्था पर 790, नौकरियां 755 और अन्य मामलों पर 899 बार झूठ बोला है। 

समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में 'फैक्ट चेकर' के आंकड़ों का हवाला दिया है। यह फैक्ट चेकर राष्ट्रपति द्वारा दिये गए प्रत्येक संदिग्ध बयान का विश्लेषण, वर्गीकरण और पता लगाने का कार्य करता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed