{"_id":"5d8363ee8ebc3e93c1260272","slug":"trump-inspected-the-wall-being-built-on-the-mexico-border-and-said-no-one-can-trap-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने मेक्सिको सीमा पर बन रही दीवार का किया मुआयना, बोले- इसे कोई नहीं फांद सकता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने मेक्सिको सीमा पर बन रही दीवार का किया मुआयना, बोले- इसे कोई नहीं फांद सकता
Thu, 19 Sep 2019 05:10 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Sep 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को मेक्सिको सीमा पर बनाई जा रही दीवार का मुआयना किया। यहां ट्रंप ने काम की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी और दीवार पर दस्तखत भी किए। इस दौरान उन्होंने दीवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि दीवार की ऊंचाई इतनी है कि इसे कोई नहीं फांद सकता। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'सीमा पर बन रहे दीवार पर अच्छा काम हो रहा है।'
विज्ञापन
GREAT progress on the Border Wall! pic.twitter.com/TvOYxgsBSv
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 19, 2019
विज्ञापन
ट्रंप ने आशा जताई है कि मेक्सिको सीमा से आ रहे अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए बनाई जा रही यह 800 किमी लंबी दीवार अगले साल तक पूरी हो जाएगी। अगर दीवार का काम 2020 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले हो जाता है तो ट्रंप को चुनाव में इसका फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
ट्रंप इस बार अवैध प्रवासियों के मुद्दे को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में जनता के सामने जोर-शोर से रखना चाहते हैं। यहां ट्रंप ने कहा था कि प्रवासियों की समस्या हमारे लोगों को परेशान कर रही है और हम ऐसा नहीं होने दे सकते। इसके बाद ट्रंप ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा था कि अमेरिका पूरी तरह भर चुका है, हम अब और लोगों को यहां नहीं रख सकते। बेहतर होगा कि आप सही जगह वापस लौट जाएं।
बता दें कि ट्रंप ने दीवार के निर्माण के लिए अरबों डॉलर की अपनी मांग को लेकर फरवरी में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की थी और अब दीवार का काम आधा से अधिक पूरा हो चुका है।