फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump in trouble for praising President of Liberia where did you learn English from know matter

Trump: तारीफ के चक्कर में बुरे फंसे ट्रंप, लाइबेरिया के राष्ट्रपति से पूछा- अंग्रेजी कहां से सीखी; जानें मामला

Thu, 10 Jul 2025 09:25 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 10 Jul 2025 09:25 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने लाइबेरिया के राष्ट्रपति जोसेफ बोकाई की अंग्रेज़ी की तारीफ करते हुए पूछा कि उन्होंने इतनी अच्छी अंग्रेजी कहां से सीखी। यह सवाल अफ्रीकी देशों में विवाद का कारण बना। लाइबेरिया एक अंग्रेजी भाषी देश है, और वहां के नागरिकों ने इसे अपमानजनक बताया। 

विज्ञापन
Trump in trouble for praising President of Liberia where did you learn English from know matter
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी एक टिप्पणी, जो उन्होंने व्हाइट हाउस में लाइबेरिया के राष्ट्रपति जोसेफ बोकाई की अंग्रेजी की तारीफ करते हुए कही। ट्रंप ने पूछा कि इतनी सुंदर अंग्रेजी आपने कहां से सीखी? यह सुनकर राष्ट्रपति बोकाई ने जवाब दिया कि उन्होंने लाइबेरिया में ही पढ़ाई की है, जहां अंग्रेजी आधिकारिक भाषा है।
विज्ञापन


ट्रंप की इस टिप्पणी को अमेरिका में बैठे कुछ लोग भले ही तारीफ मानें, लेकिन अफ्रीका में इसे ‘घमंडी’ और ‘अनभिज्ञ’ सोच वाला बयान माना गया। कई लाइबेरियाई नागरिकों ने इसे अपमानजनक बताते हुए कहा कि ट्रंप शायद अब भी यह मानते हैं कि अफ्रीकी देशों के लोग अनपढ़ या पिछड़े हैं। एक लाइबेरियाई युवा कार्यकर्ता आर्ची हैरिस ने सीएनएन से कहा कि हम एक अंग्रेजी बोलने वाला देश हैं, यह सवाल हमारी समझ और इतिहास का अपमान है। 
विज्ञापन


इतिहास को नजरअंदाज करना बताई गई बड़ी चूक
लाइबेरिया की स्थापना 1822 में उन अफ्रीकी अमेरिकी गुलामों के लिए की गई थी जिन्हें अमेरिका से मुक्त किया गया था। 1847 में यह देश स्वतंत्र हुआ और अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा बनाया गया। ऐसे में ट्रंप द्वारा यह सवाल पूछना कि इतनी अच्छी अंग्रेजी कहां से सीखी? वहां के लोगों को ‘श्वेत-केन्द्रित’ सोच का प्रतीक लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ अफ्रीका की प्रतिक्रिया तीखी
एक गुमनाम लाइबेरियाई राजनयिक ने सीएनएन से कहा कि यह बयान अनुचित और अपमानजनक था। वहीं दक्षिण अफ्रीकी राजनेता वेरोनिका मेंते ने एक्स पर सवाल उठाया कि बोकाई क्यों नहीं उठकर चले गए? अफ्रीका के कई देशों में ट्रंप के इस बयान की आलोचना हो रही है और इसे नस्लीय पूर्वाग्रह का उदाहरण बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश: शेख हसीना पर प्रदर्शनकारियों की मौत के मामले में चलेगा मुकदमा, पुलिस प्रमुख ने कबूल किया गुनाह

व्हाइट हाउस ने किया बचाव
ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अफ्रीकी सलाहकार मस्साद बुलोस ने बयान जारी कर कहा कि यह टिप्पणी कोई अपमान नहीं, बल्कि एक सच्ची तारीफ थी। उन्होंने दावा किया कि अफ्रीका को ट्रंप जैसा दोस्त पहले कभी व्हाइट हाउस में नहीं मिला। वहीं व्हाइट हाउस की डिप्टी प्रेस सचिव अन्ना केली ने कहा कि मीडिया को इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि ट्रंप ने वैश्विक स्थिरता और अफ्रीकी देशों के विकास के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।


लाइबेरिया के विदेश मंत्री ने दी सफाई
हालांकि लाइबेरिया के विदेश मंत्री सारा बायसोलो न्यांटी ने कहा कि राष्ट्रपति बोकाई ने इस टिप्पणी को अपमानजनक नहीं माना। उन्होंने कहा कि अमेरिकन अंग्रेजी की झलक हमारे उच्चारण में है और ट्रंप शायद इसी को पहचान रहे थे। हमें बुरा नहीं लगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाषा की विविधता को समझना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- गाजा में नहीं थम रहा नरसंहार; आईडीएफ के ताजा हमलों में मारे गए 34 फलस्तीनी, एक इस्राइली सैनिक की भी मौत

ट्रंप की पुरानी आदत
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने किसी नेता की अंग्रेजी की तारीफ की हो। इससे पहले उन्होंने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से भी कहा था कि उनकी अंग्रेजी बहुत अच्छी है और पूछा था क्या आपकी अंग्रेज़ी मेरी जर्मन से बेहतर है? ट्रंप के इन बयानों को उनके आलोचक "छोटी सोच" से जोड़ते हैं। कार्यक्रम के अंत में ट्रंप ने गिनी-बिसाऊ, मारीतानिया, सेनेगल और लाइबेरिया जैसे देशों को बहुमूल्य खनिजों और तेल से समृद्ध शानदार राष्ट्र बताया। राष्ट्रपति बोकाई ने भी जवाब में कहा कि लाइबेरिया मेक अमेरिका ग्रेट अगेन की नीति में विश्वास रखता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed