फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   34 Palestinians and 1 soldier killed in Gaza as hopes for imminent truce fade

Gaza: गाजा में नहीं थम रहा नरसंहार; आईडीएफ के ताजा हमलों में मारे गए 34 फलस्तीनी, एक इस्राइली सैनिक की भी मौत

Thu, 10 Jul 2025 07:57 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 10 Jul 2025 07:57 PM IST
सार

Israel Hamas War: गाजा में हमले में इस्राइल का एक सैनिक और इस्राइली हमलों में 34 फलस्तीनी मारे गए, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।  

विज्ञापन
34 Palestinians and 1 soldier killed in Gaza as hopes for imminent truce fade
गाजा में खाना पाने की जद्दोजहद में फलस्तीनी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गाजा पट्टी में संघर्षविराम की कोशिशों के बीच आईडीएफ के हमले लगातार जारी हैं। आईडीएफ के ताजा हमलों में 34 फलस्तिीनियों की मौत हो गई। इनमें से 10 लोग तब मारे गए जब वे क्लिनिक के बाहर इलाज के लिए इंतजार कर रहे थे। वहीं, इस्राइली सेना ने यह भी बताया कि गाजा में एक सैनिक भी मारा गया है। 

विज्ञापन


गाजा के नासिर अस्पताल ने दक्षिणी शहर खान यूनिस और पास के तटीय इलाके मुवासी में हुए हवाई हमलों में कुल 21 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है। अस्पताल ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे और उनकी मां के साथ-साथ दो अन्य महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, मध्य गाजा के डेर अल-बलाह शहर में कम से कम 13 लोग मारे गए। जिनमें 10 वे लोग शामिल हैं जो गुरुवार तड़के एक क्लिनिक में इलाज के लिए इंतज़ार कर रहे थे। यहां मरने वालों में दो महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


ये हमले तब हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस्राइली पीएम के साथ संघर्ष विराम के लिए लगातार वार्ता कर रहे हैं। हालांकि गाजा में लड़ाई कम होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। नेतन्याहू के अमेरिका से इस्रराइल लौटने की तैयारी के साथ ही निकट भविष्य में किसी समझौते की उम्मीदें धूमिल होती दिख रही हैं, क्योंकि बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में हुई वार्ता में कोई बड़ा एलान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध में अब तक 57,000 से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत
यह जंग 7 अक्टूबर 2023 को तब शुरू हुई जब हमास ने इस्राइल पर हमला कर 1,200 लोगों की जान ली और 251 लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद इस्राइल ने गाजा में सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 57,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed