फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump got angry over the leakage of tax documents

टैक्स दस्तावेज लीक होने पर ट्रंप हुए नाराज

Thu, 16 Mar 2017 05:31 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 16 Mar 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
trump got angry over the leakage of tax documents
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : file photo
लीक हुए एक दस्तावेज से पता चला है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने साल 2005 में 15 करोड़ डॉलर से ज्यादा की आय पर करीब चार करोड़ डॉलर टैक्स अदा किया। टैक्स रिटर्न के दो पन्नों का दस्तावेज अमरीकी टीवी नेटवर्क एमएसएनबीसी ने जारी किया है जिस पर व्हाइट हाउस ने गंभीर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस का कहना है कि टैक्स रिटर्न को प्रकाशित करना गैर कानूनी है। चुनाव अभियान के दौरान डोनल्ड ट्रंप ने टैक्स रिटर्न की जानकारी देने से इनकार कर दिया था। हालांकि पहले के उम्मीदवार ऐसा करते रहे हैं। दो पन्नों का जो दस्तावेज सार्वजनिक हुआ है वो ट्रंप के टैक्स रिटर्न का पूरा दस्तावेज नहीं है और उसमें ट्रंप की पूरी आय का ब्योरा भी नहीं है।
विज्ञापन


संवाददाताओं का कहना है कि ये लीक महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप के टैक्स रिटर्न के बारे में बहुत कम जानकारी है और नई जानकारी उनपर दबाव डालेगी कि वो और ब्योरा जारी करें। दो पन्नों के दस्तावेज से पता चलता है कि ट्रंप ने संघीय आयकर के रूप में 53 लाख डॉलर अदा किया और 31 लाख डॉलर एएमटी यानी वैकल्पिक न्यूनतम कर के रूप में चुकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमटी की शुरुआत करीब पचास साल पहले की गई थी ताकि अमीरों को कर अदायगी से बचने के उपाय अपनाने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed