फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump filed a petition in the US Supreme Court, urging to stop the law banning TikTok World News

US: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप ने दायर की याचिका, टिकटॉक पर प्रतिबंध वाले कानून को रोकने का किया आग्रह

Sat, 28 Dec 2024 07:04 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 07:04 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में ट्रंप की कानूनी टीम नें कोर्ट से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को रोकने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Trump filed a petition in the US Supreme Court, urging to stop the law banning TikTok World News
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक पर बैन लगाने वाले कानून को रोकने के लिए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट  में याचिका दायर की थी। इस याचिका में ट्रंप ने कोर्ट से आग्रह किया कि वह उस कानून को रोक दे जो 20 जनवरी को उनके शपथ ग्रहण से एक दिन पहले टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाएगा, यदि इसको इसके चीनी मालिक बाइटडांस द्वारा नहीं बेचा जाता है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने याचिका में इन बातों पर जोर
डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी टीम ने याचिका में कहा कि इस मामले की जटिलता और नवीनता को देखते हुए, अदालत को इन मुद्दों को संबोधित करने के लिए अधिक समय देने के लिए वैधानिक समय सीमा पर रोक लगाने पर विचार करना चाहिए, ताकि उन्हें राजनीतिक समाधान का प्रयास करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन


पहले कार्यकाल में टिकटॉक के विरोधी थे ट्रंप
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले कार्यकाल (2017-2021) के दौरान टिकटॉक के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने की भी कोशिश की थी। इसके लिए रिपब्लिकन नेताओं ने यह चिंता व्यक्त की थी कि चीनी सरकार अमेरिकी टिकटॉक उपयोगकर्ताओं के डेटा का दुरुपयोग कर सकती है या प्लेटफ़ॉर्म पर जो कुछ भी देखा जाता है, उसमें हेरफेर कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने बदला रुख
बता दें कि ट्रंप ने टिकटॉक को एक अमेरिकी कंपनी को बेचने की बात की थी, जिसमें सरकार बिक्री मूल्य का हिस्सा लेगी। इसके साथ ही जो बाइडन ने भी टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन अब ट्रंप ने अपना रुख बदल लिया है। उन्होंने हाल ही में कहा अब जब मैं इसके बारे में सोच रहा हूं तो मैं टिकटॉक के पक्ष में हूं क्योंकि आपको प्रतिस्पर्धा की जरूरत है।

इसके साथ ही ट्रंप ने Facebook और Instagram जैसी सोशल मीडिया कंपनियों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि बिना TikTok के फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा। 


अधिकारियों ने युवाओं के लिए जताई थी चिंता
वहीं इस ऐप को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने युवा पीढ़ी में बढ़ती लोकप्रियता पर भी चिंता जताई थी। इसके साथ ही यह आरोप लगाया था कि ऐप का उपयोग दुष्प्रचार फैलाने के लिए किया जा सकता है, हालांकि कंपनी और चीनी सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed