{"_id":"6af41891a15b4b2b68006832","slug":"trump-briefed-on-nvidia-ceo-jensen-huang-girlfriend-alleged-china-spy-links-now-denying-democrates-question-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनवीडिया विवाद: ट्रंप को चीन दौरे से पहले दी गई थी खुफिया जानकारी, फिर भी कर रहे इनकार; किसने उठाए सवाल?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एनवीडिया विवाद: ट्रंप को चीन दौरे से पहले दी गई थी खुफिया जानकारी, फिर भी कर रहे इनकार; किसने उठाए सवाल?
Wed, 11 Nov 2026 12:56 PM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:56 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चीन दौरे से पहले एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के एक संदिग्ध चीनी जासूस के साथ संबंधों को लेकर खुफिया जानकारी दी गई थी। हालांकि, ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी हाल ही में मिली।
विज्ञापन
मार्को रूबियो ने दी थी ट्रंप को जानकारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मई में चीन दौरे पर जाने से पहले एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग की कथित चीनी जासूस के साथ नजदीकी को लेकर खुफिया जानकारी दी गई थी। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने चीन जाते समय एयर फोर्स वन में ट्रंप को इस बारे में जानकारी दी थी।
रिपोर्ट के अनुसार, यह ब्रीफिंग उस समय हुई थी, जब ट्रंप और उनके वरिष्ठ सहयोगी बीजिंग जाने के लिए विमान में थे। अलास्का में ठहराव के दौरान जेन्सेन हुआंग भी अन्य कारोबारी नेताओं के साथ ट्रंप और उनके सहयोगियों के दल में शामिल हुए थे।
मामले की जानकारी से इनकार करते रहे हैं ट्रंप
ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से इन आरोपों की जानकारी होने से इनकार किया था। सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें हुआंग और एलिस हुआंग के रिश्ते को लेकर उठे सवालों की जानकारी बहुत हाल ही में मिली है।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि उन्हें एनवीडिया प्रमुख के इस दावे पर भरोसा है कि उन्हें महिला की कथित जासूसी गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में उन पर भरोसा करता हूं। मुझे लगता है कि वह ठीक रहेंगे।" साथ ही उन्होंने बताया कि एफबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी रिपोर्ट दी थी कि ट्रंप को चीन यात्रा के दौरान इस खुफिया जानकारी के बारे में बताया गया था।
कौन हैं एलिस हुआंग, जिन पर जासूस होने का आरोप?
इस पूरे विवाद के केंद्र में एलिस हुआंग हैं, जिन्हें हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है। वह सिंगापुर की टेक्नोलॉजी कंपनी मेगास्पीड में एक अधिकारी हैं। उनका एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने निष्कर्ष निकाला है कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी करती हैं। करीब एक साल पहले एफबीआई ने सांसदों के सामने यह आशंका जताई थी कि वह बीजिंग को सूचनाएं पहुंचा सकती हैं।
संघीय जांच एजेंसियों को यह भी संदेह था कि एलिस हुआंग के साथ करीबी रिश्ते के कारण जेन्सेन हुआंग विदेशी खुफिया अभियान का निशाना बन सकते हैं। एलिस हुआंग मेगास्पीड का प्रतिनिधित्व करती थीं। जांचकर्ताओं की एक चिंता यह भी थी कि एलिस हुआंग के पद के हिसाब से उनकी खरीदारी करने की क्षमता असामान्य रूप से ज्यादा दिखाई देती थी।
इन्हीं खुफिया चिंताओं के आधार पर मई में एक गोपनीय मेमो जारी किया गया था। रुबियो की निगरानी में तैयार इस मेमो में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को जेन्सेन हुआंग के एक ऐसी महिला के साथ संबंधों को लेकर आगाह किया गया था, जिस पर चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने का संदेह था।
चीन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
चीन ने एलिस हुआंग पर लगे आरोपों को खारिज किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि एलिस हुआंग के बीजिंग के लिए जानकारी जुटाने का दावा पूरी तरह बेबुनियाद अटकल है और चीन को बदनाम करने की कोशिश है।
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर डेमोक्रेट्स सांसदों ने उठाए सवाल
इस विवाद के बाद अमेरिकी कांग्रेस में दोनों दलों के सांसदों ने मामले की जांच की मांग की है। अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप को एक साल से अधिक समय पहले हुआंग के एक कथित चीनी जासूस के साथ संबंधों की जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
शूमर ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने इसके बजाय हुआंग को बीजिंग की यात्रा पर साथ ले गए, चीन को अमेरिकी एआई चिप्स तक पहुंच देने की उनकी सलाह मानी और एनवीडिया से 25 मिलियन डॉलर का चंदा स्वीकार किया। उन्होंने व्हाइट हाउस से तत्काल जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने में ट्रंप प्रशासन की कथित नाकामी पर तुरंत जवाब मिलना चाहिए।