{"_id":"69c2d4caf4de62e4b207eb14","slug":"trump-approval-falls-to-36-amid-iran-conflict-and-rising-fuel-prices-reuters-ipsos-survey-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की लोकप्रियता घटी: ईरान जंग और महंगाई के बीच गिरकर 36 प्रतिशत पहुंची; 61% अमेरिकियों ने हमले को नकारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप की लोकप्रियता घटी: ईरान जंग और महंगाई के बीच गिरकर 36 प्रतिशत पहुंची; 61% अमेरिकियों ने हमले को नकारा
Tue, 24 Mar 2026 11:46 PM IST
Shivam Garg
एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन
Published by: Shivam Garg
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:46 PM IST
सार
ईरान युद्ध और महंगाई की मार के बीच क्या डगमगा रही है ट्रंप की कुर्सी? सर्वे में गिरती लोकप्रियता और बढ़ती नाराजगी कई बड़े सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता घटकर 36 प्रतिशत रह गई है। यह उनके दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद का सबसे कम स्तर है। यह जानकारी रॉयटर्स/इप्सोस के एक सर्वे में सामने आई है। चार दिन तक चले इस सर्वे में पाया गया कि ट्रंप के कामकाज से संतुष्ट लोगों की संख्या 40 प्रतिशत से घटकर 36 प्रतिशत रह गई है।
सर्वे के अनुसार,
विज्ञापन
1,272 लोगों से बात करके किया गया सर्वे
हालांकि, ट्रंप को अपनी पार्टी के अंदर अभी भी समर्थन मिला हुआ है। ज्यादातर रिपब्लिकन नेता और समर्थक उनके काम से संतुष्ट हैं, लेकिन महंगाई के मुद्दे पर असंतोष बढ़ा है। सर्वे में यह भी सामने आया कि अर्थव्यवस्था को संभालने के मामले में 38 प्रतिशत लोगों ने रिपब्लिकन पार्टी को बेहतर माना, जबकि 34 प्रतिशत लोगों ने डेमोक्रेटिक पार्टी को चुना। यह सर्वे पूरे अमेरिका में 1,272 लोगों से बात करके किया गया और इसमें लगभग 3 प्रतिशत तक की त्रुटि की संभावना बताई गई है।
विज्ञापन
सर्वे के अनुसार,
- ईंधन की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी और ईरान के साथ युद्ध को लेकर लोगों की नाराजगी का असर ट्रंप की लोकप्रियता पर पड़ा है।
- अमेरिका और इस्राइल के 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे लोगों का खर्च बढ़ा है।
- महंगाई और रोजमर्रा के खर्च को लेकर भी लोगों की नाराजगी सामने आई है।
- केवल 25 प्रतिशत लोगों ने माना कि ट्रंप महंगाई को संभालने में ठीक काम कर रहे हैं।
- ईरान पर हमलों को लेकर भी लोगों की राय बंटी हुई है। 35 प्रतिशत लोगों ने इन हमलों का समर्थन किया, जो पिछले सर्वे के 37 प्रतिशत से कम है। वहीं 61 प्रतिशत लोगों ने इसका विरोध किया।