ट्रंप ने किया तालिबान से शांति वार्ता रद्द करने का एलान, अब नहीं करेंगे कोई 'मीटिंग', ये है कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान और तालिबान के साथ शांति वार्ता के फैसले को रद्द कर दिया है। रविवार सुबह ट्वीट कर उन्होंने यह बड़ा एलान करते हुए कहा कि तालिबान के प्रमुख नेता और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति रविवार को कैंप डेविड में उनसे अलग-अलग बैठक में मिलने वाले थे, जिसके लिए वे आज रात को ही अमेरिका पहुंचने वाले थे, लेकिन अब वह बैठक नहीं करेंगे।
Unbeknownst to almost everyone, the major Taliban leaders and, separately, the President of Afghanistan, were going to secretly meet with me at Camp David on Sunday. They were coming to the United States tonight. Unfortunately, in order to build false leverage, they admitted to..
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 7, 2019विज्ञापन
इस बड़े फैसले के पीछे कारण बताते हुए ट्रंप ने ट्वीट में लिखा कि तालिबान ने काबुल में एक हमले को अंजाम दिया, जिसमें हमारे एक सैनिक के अलावा 11 अन्य नागरिकों की मौत हो गई। इसलिए मैंने तुरंत बैठक रद्द करने के साथ ही शांति वार्ता भी बंद कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सवाल किया कि आखिर ये किस तरह के लोग हैं जो अपनी सौदेबाजी की स्थिति को मजबूत करने के लिए इतने सारे लोगों की जान ले रहे हैं? ट्रंप ने कहा कि तालिबान और अफगानिस्तान ने स्थिति को और खराब कर दिया है।
....an attack in Kabul that killed one of our great great soldiers, and 11 other people. I immediately cancelled the meeting and called off peace negotiations. What kind of people would kill so many in order to seemingly strengthen their bargaining position? They didn’t, they....
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 7, 2019
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि अगर तालिबान इस शांति वार्ता के दौरान संघर्ष विराम के लिए सहमत नहीं हैं और 12 निर्दोष लोगों को मार देते हैं, तो वे इस भरोसे के लायक नहीं कि एक सार्थक समझौते पर बातचीत कर सकें। ट्रंप ने तालिबानियों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि वो आखिर कितने और दशकों तक लड़ने के लिए तैयार हैं?