{"_id":"5f5c1b836350191a757e4b39","slug":"trump-announced-peace-deal-between-israel-and-bahrain","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल का बहरीन से भी शांति समझौता, ट्रंप ने की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल का बहरीन से भी शांति समझौता, ट्रंप ने की घोषणा
Sat, 12 Sep 2020 06:21 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
इस्राइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल और खाड़ी देश बहरीन ने अपने संबंधों को पूरी तरह से सामान्य बनाने के लिए ऐतहिसकि समझौता किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से यह घोषणा की।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, 30 दिन के भीतर इस्राइल के साथ शांति समझौता करने वाला दूसरा अरब देश। एक और ऐतिहासिक सफलता। हमारे दो महान दोस्त शांति समझौते के लिए सहमत हैं।
विज्ञापन
वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ये शांति का नया युग है। शांति के लिए शांति। अर्थव्यवस्था के लिए अर्थव्यवस्था। हमने कई साल तक शांति के लिए कोशिशें की है। बहरीन मध्य पूर्व का चौथा अरब देश बन गया है जिसने 1948 में इस्राइल की स्थापना के बाद से उसे मान्यता दी है।
विज्ञापन
इनके अलावा दो अन्य देश मिस्र और जॉर्डन हैं। जबकि पिछले महीने यूएई ने इस्राइल के साथ शांति समझौता किया है।