फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump and Putin talks should not be made public, says Russian Foreign Minister

ट्रंप-पुतिन की बातचीत सार्वजनिक न की जाए सार्वजनिक: रूसी विदेश मंत्री

Sat, 28 Sep 2019 12:58 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, संयुक्त राष्ट्र Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 28 Sep 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Trump and Putin talks should not be made public, says Russian Foreign Minister
trump and putin - फोटो : Social media
रूस ने अमेरिका से कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन की फोन पर हुई बातचीत को सार्वजनिक न किया जाए। ट्रंप और यूक्रेन के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत उजागर करने के बाद खड़े हुए विवाद के मद्देनजर रूस ने अमेरिका से यह आग्रह किया।
विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि जहां तक फोन पर हुई बातचीत की लिखित प्रतिलिपि की बात है, मेरी मां ने मुझे सिखाया था कि दूसरे के पत्र पढ़ना बुरी बात है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अशिष्ट है। उनके देशों द्वारा दो लोगों को शासन करने के लिए चुना गया है। कूटनीतिक शिष्टाचार एक निश्चित स्तर पर गोपनीयता की मांग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 जुलाई को वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रम्प की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई भी शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed