फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump administration reversed guidance on covid 19 testing for second time exposed without symptoms need tests

अमेरिका: ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, अब बिना लक्षण वालों को भी कराना होगा कोरोना परीक्षण

Sat, 19 Sep 2020 07:48 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 19 Sep 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
Trump administration reversed guidance on covid 19 testing for second time exposed without symptoms need tests
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रही है। वहीं अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने कोविड-19 परीक्षण को लेकर के दिशानिर्देशों को बदल दिया है। प्रशासन ने ऐसा दूसरी बार किया है। अब उन लोगों को भी परीक्षण कराना अनिवार्य होगा जो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, बेशक उनमें किसी तरह के लक्षण न दिखाई दे रहे हों।

विज्ञापन

 

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने अगस्त के अंत में राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों को उस समय नाराज कर दिया था जब यह कहा गया था कि जिन लोगों में लक्षण नहीं हैं, उन्हें परीक्षण की आवश्यकता नहीं है। 24 अगस्त से पहले, सीडीसी ने उन सभी के लिए परीक्षण अनिवार्य किया था जिनमें वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं शुक्रवार को जारी किए गए दिशानिर्देश ने सीडीसी के परीक्षण को लेकर जारी किए गए निर्देशों को वापस लागू कर दिया है। अमेरिका के अधिकांश राज्यों ने संक्रमण के रोकथाम के लिए सीडीसी के 24 अगस्त के दिशानिर्देश को खारिज कर दिया था। कुछ राज्य अधिकारियों ने पिछले महीने कहा था कि उन्हें लगता है कि परीक्षण के महत्व को कम करना रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए मामलों में कटौती करने की इच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed